Used Cars 2022: Maruti Suzuki, Hyundai और Honda है लोगों की पहली पसंद, बेंगलुरू में सबसे ज्यादा बिकीं सेकंड हेंड कारें

एक तरफ लोग जहां नई कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, वहीं सेकंड हेंड यानि यूज्ड कारों को पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यूज्ड कारों की मांग इस साल और ज्यादा बढ़ गई है। यूज्ड कारों की बिक्री करने वाली कंपनी Spinny ने अपनी 2022 के लिए रिपोर्ट में कहा है कि इस साल यूज्ड कारों की मांग 57 से 60% हो गई है। सेकंड कारों की सबसे ज्यादा मांग बड़े शहरों में सामने आई है जिसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू का नाम बताया गया है।  

यहां पर एक और चौंकाने वाली बात ये भी है कि यूज्ड कारों की मांग करने वालों में महिलाओं की संख्या भी 32% है। यह आंकड़ा काफी बड़ा है। जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे पता चलता है कि सेकंड हैंड कार खरीदने वाले लोग 30 से 40 साल के बीच हैं। Spinny रिपोर्ट से पता चलता है कि यूज्ड कारों की 2021 में जहां 57% बिक्री हुई थी, वहीं इस बार 2022 में यह आंकड़ा 60% पहुंच गया है। यानि कि यूज्ड कारों की मांग करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही एक हालिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि यूज्ड कारों में लग्जरी कारों की डिमांड भी बढ़ रही है। इन ग्राहकों में महिलाओं की संख्या 2021 में जहां 28% थी, इस बार यह आंकड़ा 32% पर आ गया है। Spinny ने अपने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रिपोर्ट शेयर की थी जिसमें सबसे ज्यादा बिकने वाली सेकेंड हेंड कारों और आने वाले समय में सेकंड हैंड कारों की बढ़ती मांग का जिक्र भी किया गया था। 

आपको ये भी बताते हैं कि सेकंड हेंड के ऑप्शन में कौन सी कारों का सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इनमें Maruti Suzuki, Hyundai और Honda की कारें सबसे ज्यादा बिकी हैं। Grand i10, Elite i20, Kwid और Ecosport को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। यहां पर किस कलर की कारें सबसे ज्यादा पसंद की गईं, इसका जिक्र भी किया गया है। दिल्ली, मुंबई में ग्राहकों ने व्हाइट और सिल्वर को ज्यादा पसंद किया तो बेंगलुरू और चेन्नई में रेड, व्हाइट और ब्राउन कलर की कारों को ज्यादा पसंद किया गया। 

ग्राहकों ने खरीद के लिए ऑनलाइन मोड का ज्यादा इस्तेमाल किया। जिसमें होम डिलीवरी और होम टेस्ट ड्राइव को तवज्जो दी। ऐसे ग्राहकों की संख्या 85% थी। शहरों की बात करें तो सबसे ज्यादा कारें बेंगलुरू वालों ने खरीदी जिसमें 68% कारें बिकीं। उसके बाद दिल्ली एनसीआर में 63% और हैदराबाद में 62% कारों को खरीदा गया। इन आंकड़ों से पता चलता है कि सेकंड हैंड कारों की मार्केट लगातार ग्रो कर रही है। आने वाले में समय इसके और अधिक बढ़ने के संकेत दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *