सिंगल चार्ज में 66km चलने वाला NIU KQi3 Max इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली चाइनीज कंपनी NIU ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर KQi3 Max लॉन्च किया है। यह एक स्टैंडिंग स्कूटर है जिसमें 24 किलोमीटर की टॉप स्पीड है और 13Ah की बैटरी है। स्कूटर में चार राइड मोड्स आते हैं। जिसमें से एक खास मोड ई-सेव (E-Save) दिया गया है। इसमें स्कूटर बैटरी की बचत करते हुए 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर चल सकता है। इस स्कूटर की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

NIU KQi3 Max इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, उपलब्धता

NIU KQi3 Max की कीमत 953 डॉलर (लगभग 79,000 रुपये) है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Amazon पर लिस्टेड है। 
 

NIU KQi3 Max इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी, पावर, फीचर्स

NIU KQi3 Max में 608.4 Wh (13Ah) की बैटरी है। इसमें 24km/h की टॉप स्पीड मिलती है। यह सिंगल चार्ज में 66km की रेंज दे सकता है। चूंकि यह एक स्टैंडिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर है इसलिए इसे ऊबड़ खाबड़ रोड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है क्योंकि ऐसे रास्तों पर इस तरह के छोटे स्कूटर बहुत ज्यादा कम्फर्टेबल राइड नहीं दे पाते हैं। लेकिन NIU KQi3 Max को कंपनी ने खास तौर पर डिजाइन किया है। स्कूटर में 4 राइडिंग मोड दिए गए हैं। इनमें ई-सेव, स्पोर्ट, पेडेस्ट्रियन और कस्टम मोड शामिल हैं। ई-सेव मोड में यह 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पर चलता है जबकि स्पोर्ट मोड में सबसे ज्यादा 24 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पर चलता है। कस्टम मोड में आप अपनी राइड के अनुसार ही इसमें सेटिंग्स कर सकते हैं। 

स्कूटर 450W की अधिकतम पावर जेनरेट करता है। 25 डिग्री तक खड़ी चढ़ाई पर यह आराम से चढ़ सकता है। इसका फुटबोर्ड काफी मजबूत है और साथ ही काफी स्पेस वाला है। इस स्कूटर की कैपिसिटी 120 किलोग्राम ढोकर ले जाने की है जो कि इसके हल्के वजन के हिसाब से काफी ज्यादा है। इसमें कुछ मॉडर्न फीचर्स भी हैं जिसमें कि इसे एक स्मार्टफोन ऐप की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। ऐप की मदद से ही आप इसे लॉक भी कर सकते हैं। ऐप पर आप संबंधित राइड डेटा भी देख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *