नए PC और लैपटॉप के लॉन्च पर पड़ सकती है चीन में कोरोना फैलने की मार

पिछले कुछ सप्ताह के दौरान चीन में दोबारा कोरोना के तेजी से फैलने के कारण बहुत सी इंडस्ट्रीज में लेबर की कमी हो सकती है। इससे नए PC और लैपटॉप के लॉन्च पर भी असर पड़ने की आशंका है। चीन में सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में कुछ छूट दी थी। इसके बाद से इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। 

चीन में पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने वाली कंपनियों के सप्लायर्स की भी कोरोना से मुश्किलें बढ़ गई हैं। इनमें से कुछ फर्मों के बहुत से वर्कर्स वायरस से संक्रमित हो गए हैं और इस वजह से प्रोडक्शन को भी अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा है। इससे शिपमेंट्स में देरी होगी, जिसका असर नए लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट्स की उपलब्धता पर पड़ेगा। Compal, Inventec, Quanta और Wistron जैसी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग फर्मों को अभी तक कंपोनेंट्स या वर्कर्स की कमी से नहीं जूझना पड़ा है। इनके पास पहले से इनवेंटरी मौजूद होने और पहली तिमाही में डिमांड बहुत अधिक नहीं होने के अनुमान की वजह से इन्होंने अपने सप्लायर्स को प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए नहीं कहा है। 

हालांकि, पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली बड़ी कंपनियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है और इसका असर PC की सप्लाई पर पड़ने की आशंका है। कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से चीन में हालात बिगड़ रहे हैं। इस महामारी के BF.7 कहे जा रहे नए वेरिएंट से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। चीन से आ रही रिपोर्ट्स ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। 

चीन के हॉस्पिटल्स से आ रहे वीडियो डराने वाले हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डॉक्‍टर काम के बोझ के कारण इतना थक गया कि अपनी कुर्सी पर ही गिर गया। इस वीडियो को ‘द टेलीग्राफ’ ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि हॉस्पिटल में एक डॉक्टर वहां मौजूद मरीजों को देख रहा है। इसके बाद वह अचानक वह अपनी कुर्सी पर गिर जाता है और बाकी डॉक्‍टर उसकी मदद के लिए आते हैं। इससे संकेत मिल रहा है कि चीन के हॉस्पिटल्स मरीजों से भरे हैं और वहां व्‍यवस्‍थाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी जनसंख्या कोरोना से संक्रमित हो सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *