480 km की रेंज वाली Hyundai Ioniq 5 EV की भारत में शुरू हुई बुकिंग

पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इस सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। Hyundai की Ioniq 5 EV जल्द ही देश की सड़कों पर दौड़ेगी। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। इसके लिए कस्टमर्स को कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर एक लाख रुपये की एडवांस पेमेंट करनी होगी। 

इस EV को तीन कलर्स – ग्रैविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध कराया गया है। Hyundai की भारत में यूनिट के MD और CEO, Unsoo Kim ने कहा, “भारत के ऑटोमोटिव सेक्टर में बड़े बदलाव के साथ हम वर्ल्ड क्लास Hyundai Ioniq 5 EV को पेश कर रहे हैं। इसमें इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन शामिल है।” Ioniq 5 EV अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और इसे केवल 18 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग स्टेशंस पर प्रतीक्षा को कम करने के लिए 400V और 800V के साथ मल्टी-चार्जिंग सिस्टम है। 

Hyundai Ioniq 5 में 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है और 12.3 इंच का ही ड्राइवर के लिए डिस्प्ले वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ है। इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से होगा। इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 185 kmph है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर लेआउट दिए गए हैं, जिनमें एक केवल रियर मोटर और दूसरा रियर और फ्रंट मोटर ऑप्शन शामिल है। एसयूवी का रियर मोटर वेरिएंट इलेक्ट्रिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है। 

देश में पैसेंजर व्हीकल्स (PV) की बिक्री फाइनेंशियल ईयर 2023 में 37-38 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बना सकती है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 21-24 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। पिछली कुछ तिमाहियों में सप्लाई चेन से जुड़ी मुश्किलें कम होने और कैपेसिटी का इस्तेमाल बढ़ने से ऑटोमोबाइल कंपनियों को डिमांड पूरी करने में मदद मिलेगी। कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है। बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors ने EV सेगमेंट के जरिए ग्रोथ बढ़ाने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *