Mission Gaganyaan : 2023 में इतिहास रचेगा भारत! जानें 10 हजार करोड़ के स्‍पेस मिशन की 10 बड़ी बातें

साल 2022 विदा ले रहा है। 2023 नई उम्‍मीदों को संजोए स्‍वागत को तैयार है। भारत के स्‍पेस सेक्‍टर के लिए नया साल बेहद खास होने वाला है। साल 2023 में मिशन गगनयान (Gaganyaan) को लॉन्‍च करने की तैयारी है। यह भारत का पहला ऐसा अंतरिक्ष मिशन होगा, जिसके तहत अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में भेजा जाएगा। भारत सरकार के साथ-साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो जोर-शोर से इस मिशन में जुटे हुए हैं। सरकार बता चुकी है कि मिशन गगनयान के साथ भारतीय मूल के एक या दो लोग अंतरिक्ष में जाएंगे। आइए जानते हैं मिशन Gaganyaan से जुड़ी 10 बड़ी बातें। 

     

  1. गगनयान मिशन का लक्ष्य 3 भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ‘गगनयान’ नाम के स्‍पेसक्राफ्ट पर सवार करके करीब 7 दिनों के लिए पृथ्‍वी की निचली कक्षा में भेजना है। 
  2.  

  3. इस साल 27 अक्टूबर को इसरो ने ऐलान किया था कि वह फरवरी 2023 में गगनयान मिशन के लिए टेस्‍ट फ्लाइट्स की एक सीरीज शुरू करेगी। 
  4.  

  5. इस मिशन का ऐलान साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह 10 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्‍ट है, जो भारत के भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। 
  6.  

  7. पहली बार भारत की जमीन से भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को स्‍पेस में भेजा जाएगा। इस मिशन में इसरो के साथ DRDO और हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड भी शामिल हैं। 
  8.  

  9. टेस्टिंग फ्लाइट में मानव रहित यान को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। दूसरी टेस्‍ट फ्लाइट में एक महिला रोबोट (अंतरिक्ष यात्री) को भेजा जाएगा। इसका नाम व्योमित्र रखा गया है। ट्रायल के रिजल्‍ट को देखते हुए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजे जाने पर फाइनल फैसला होगा।  
  10.  

  11. आधिकारिक रूप से गगनयान को लॉन्‍च करने से पहले कम से कम 17 टेस्‍ट फ्लाइट की जाएंगी। स्‍पेस में जाने वाले तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन होंगे, यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है। 
  12.  

  13. सबकुछ ठीक रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा और यह सब गगनयान मिशन के जरिए मुमकिन होगा। 
  14.  

  15. अंतरिक्ष में रहते हुए यात्रियों के पास खाने की एक बड़ी वैरायटी होगी। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की मैसूर स्थित एक लेबोरेटरी में तैयार किया जा रहा है।
  16.  

  17. मिशन पर जाने वाले क्रू मेंबर्स के पास खाने के तमाम ऑप्‍शंस होंगे। छह अलग-अलग मेनू तैयार किए जा रहे हैं। नाश्‍ते में उपमा, पोहा, इडली जैसे हल्के आइटम हो सकते हैं। लंच में मीट और वेज बिरयानी का ऑप्‍शन होगा, जबकि डिनर में चपातियों, सब्जियों और मीट के साथ ग्रेवी वाले आइटम्‍स हो सकते हैं। मीठे में हलवा दिया जा सकता है। साथ ही फ्रूट जूस, चाय या कॉफी भी मिलेगी। 
  18.  

  19. बताया जाता है कि अंतरिक्ष यात्रियों का चुनाव कर लिया गया है। मिशन की तैयारी से जुड़ी ट्रेनिंग भी उन्‍हें दी गई है। अंतरिक्ष यात्री विदेश से ट्रेनिंग लेकर आ चुके हैं और अभी बंगलूरू में ट्रेनिंग कर रहे हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *