108MP क्वाड कैमरा, 4000mAh बैटरी, Snapdragon 695 SoC के साथ Wiko ने पेश किया 5G फोन, जानें डिटेल्स

स्मार्टफोन बनाने वाली फ्रेंच कंपनी Wiko अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने नए 5G फोन को टीज किया है। यह विको का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें HarmonyOS देखने को मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट को टीज किया गया है। यह प्रोसेसर मिड रेंज के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 108MP का कैमरा भी बताया गया है जो कि क्वाड कैमरा सेटअप के अंदर मेन लेंस के रूप में मौजूद होगा। फोन के बारे में और क्या स्पेक्स कंपनी ने उजागर किए हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Wiko Mobile की ओर से नया 5G स्मार्टफोन टीज किया गया है। इसमें HarmonyOS के साथ Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट होगा। फोन 27 दिसंबर को अधिकारिक रूप से लॉन्च होने की बात कही गई है। चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर इस फोन को टीज किया गया है। फोन के खास फीचर्स में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 108MP का है। इसके साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है, और साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। 

Wiko 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन को दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, ऐसा कहा गया है। पावर की बात करें इस फोन में 4000mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है। साथ में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। 

अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के साथ कंपनी मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत बनाने की कोशिश करेगी। कंपनी पहली बार हुवावे के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कोई फोन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि यह स्मार्टफोन चीन के बाहर अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध करवाया जाता है या नहीं। Wiko मोबाइल फोन मेकर कंपनी को 2011 में स्थापित किया गया था। फ्रांस से शुरू हुई यह कंपनी अब यूरोप, अमेरिका, थाईलैंड आदि क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ बना चुकी है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *