50MP कैमरा वाले OnePlus 11 ने हासिल किए रिकॉर्ड AnTuTu स्कोर, जानें कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस

गीकबेंच और चीन 3C सर्टिफिकेशन पर एक वनप्लस डिवाइस मॉडल नंबर PHB110 के साथ स्पॉट किया गया था। वही डिवाइस अब AnTuTu बेंचमार्क और ब्लूटूथ SIG के डाटाबेस में भी दिखा है। यह और कोई डिवाइस नहीं बल्कि अपकमिंग OnePlus 11 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। नई लिस्टिंग में डिवाइस की जरूरी डिटेल्स सामने आई हैं। 

OnePlus 11 की  AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ 16 GB की LPDDR5x RAM दी जाएगी। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में पहले से ही Android 13 प्री-लोडेड आएगा। चीनी मार्किट में यह ColorOS 13 के साथ आ सकता है। इसमें 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। 

फोन ने AnTuTu बेंचमार्क्स में 1,341,080 पॉइंट्स का हाईएस्ट स्कोर अचीव किया है। CPU, GPU, मेमोरी और UX टेस्ट में फोन ने क्रमश:  295,159, 574,508, 268,112, और 203,301 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। 

नवम्बर में, मॉडल नंबर CPH2451 के साथ वनप्लस डिवाइस ब्लूटूथ SIG के डाटाबेस में दिखाई दी थी। उसी लिस्टिंग में अब एक PHB110 डिवाइस के लिए एंट्री दिखाई दी है। इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि PHB110 मॉडल नंबर चिनेसे एडिशन के लिए हो सकता है। CPH2451 मॉडल नंबर इसके ग्लोबल एडिशन के लिए है। ब्लूटूथ लिस्टिंग से यह पता चलता है कि डिवाइस ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आएगी। इसी के साथ इसका ग्लोबल वेरिएंट OxygenOS 13 पर काम करेगा। 

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा, 50MP + 48MP + 32MP का ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ OIS, 5000mAh बैटरी के साथ 100W चार्जिंग और अलर्ट स्लाइडर होगा। फोन Forest Emerald और Volcanic Black कलर्स में उपलब्ध होगा। फिलहाल, इस बारे में कुछ नहीं पता की इस डिवाइस को किस कीमत में लेकर आया जाएगा। 

OnePlus 11 का लॉन्च भारत में फरवरी 7 को होगा। हालांकि, यह कन्फर्म करना बाकी है की फोन इस महीने चीन में लॉन्च होगा या नहीं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *