Airtel के इस प्लान में है डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, 3 महीने तक Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ!

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने यूजर्स के लिए कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश करती है। इसके अनलिमिटिड प्लान 155 रुपये से शुरू हैं। आज के समय में महंगाई जेब में से पैसे को रेत की तरह खाली कर देती है। ऐसे में मोबाइल सर्विसेज जैसी जरूरतों को पूरा करना भी आम लोगों के लिए सोचने वाली बात हो गई है। इसलिए हम आपके लिए टेलीकॉम कंपनियों के बेस्ट रिचार्ज प्लान लेकर आते हैं। आज भी हम एयरटेल के एक ऐसे ही धांसू प्लान के बारे में आपको बता रहे हैं जो आपको भरपूर डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, और ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। 

एयरटेल का ये प्लान आपको इंटरनेट के मामले में बड़ा बेनिफिट देता है। कई बार प्रतिदिन 1.5GB डेटा प्लान (1.5 GB daily data plan) में मिलने वाला इंटरनेट कम पड़ जाता है। ऐसे में आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान चाहिए जो कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डेटा बेनिफिट देता हो। एयरटेल Rs 499 प्लान (Airtel Rs 499 Plan) आपको प्रतिदिन 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाती है। इस रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है और साथ ही आपको रोजाना 100 SMS भी फ्री मिलते हैं। 

इस एयरटेल अनलिमिटिड प्लान के साथ आपको कुछ कमाल के बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसमें आपको 3 महीनों तक Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान के साथ मिलने वाला एक और बेनिफिट फ्री हैलो ट्यून्स (Airtel Free Hello Tunes) का है जिसमें आप प्लान की वैधता तक अपने फोन पर अलग अलग गानों के रूप में डायलर ट्यून, या हैलो ट्यून सेट कर सकते हैं। 

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी शामिल है और साथ ही Apollo 24|7 Circle की 3 महीने की मेंबरशिप भी मिलती है। इतने सारे बेनिफिट्स के साथ यह आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन भी अलग से देता है जिसमें आप Music, Hellotunes, LIVE Concerts और Podcasts का आनंद ले सकते हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *