Agni-5 की पहुंच में अब रूस और ऑस्ट्रेलिया भी! 7000km तक बढ़ी रेंज

अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल (Agni-5 Ballistic Missile) का हाल ही में भारत ने सफल परीक्षण किया था। अब इसके बारे में एक और अपडेट है कि इसकी मारक क्षमता बढ़ा दी गई है। यह क्षमता दूरी के लिहाज से बढ़ाई गई है जो कि अब 7 हजार किलोमीटर हो गई है। इससे पहले मिसाइल को 5 हजार 400 किलोमीटर की दूरी के लिए टेस्ट किया गया था। मिसाइल की रेंज को इसका वजन कम करके बढ़ाया गया है। 

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, डीआरडीओ (DRDO) ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल में लगे मेटिरियल में बदलाव करके इसके वजन को 20 फीसदी तक कम कर लिया है। जिसकी वजह अब इसकी रेंज पहले से काफी बढ़ गई है। अगर अग्नि-3 को देखें तो इसका वजन 40 टन के लगभग बताया जाता है और यह 3 हजार किलोमीटर तक मार कर सकती है। वहीं अग्नि-4 का वजन 20 टन के लगभग बताया जाता है जो कि अधिक दूरी तक जा सकती है। इस हिसाब से अग्नि 5 7000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक जा सकती है क्योंकि अब इसका वजन काफी कम हो गया है। 

अग्नि-5 परमाणु हमला करने में सक्षम है और यह एक ऐसी मिसाइल है जिसकी रेंज एक से ज्यादा महाद्वीपों तक है। चूंकि अब अग्नि-5 की रेंज को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है, इसलिए अब यह मिसाइल अफ्रीका, नॉर्थ ऑस्ट्रेलिया, रूस के ऊपरी हिस्से और ग्रीनलैंड तक भी मार कर सकती है। इसकी लम्बाई 18 मीटर के करीब है और डायमीटर 2 मीटर बताया जाता है। 

भारत ने गुरुवार को 5400 किमी रेंज वाली और परमाणु-सक्षम अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफलता के साथ किया था। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल अपने साथ 1500 किलो वॉरहेड ले जा सकती है। यह देश की सबसे शक्तिशाली मिसाइलों में से एक है। हालिया परीक्षण मिसाइल में जोड़ी गई नई तकनीकों और यंत्रों की जांच के लिए किया गया था। इससे पहले अक्टूबर 2021 में भारत ने ओडिशा में सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण किया था। 2018 में पहली बार डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि 5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *