16GB रैम, 4800mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा वाला OnePlus 10T Marvel Edition भारत में लॉन्च से पहले सेल पर!

OnePlus का एक और पॉपुलर स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने जा रहा है।  यह OnePlus 10T Marvel Edition है जिसे कंपनी भारत में जल्द लॉन्च करने जा रही है। स्मार्टफोन वनप्लस रेड केबल क्लब में खासतौर पर लॉन्च किया जा रहा है जिसके लिए 17 और 19 दिसंबर की डेट निर्धारित है। OnePlus 10T 5G को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था। यह फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस है। अब इसका स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च होने जा रहा है जिसके लिए कंपनी ने मारवेल स्टूडियो के साथ भागीदारी की है। 

OnePlus 10T Marvel Edition को शॉप डिज्नी वेबसाइट पर भी देखा गया है जिसमें इसके डिजाइन गुडीज के बारे में पता चलता है। इस संबंध में एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि फोन के साथ कंपनी क्या पेशकश करने वाली है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स के मुताबिक, वनप्लस 10टी मारवेल एडिशन 3 मारवेल थीम वाली एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज के साथ आएगा। बॉक्स में यूजर्स को एक आयरन मैन थीम वाला मोबाइल केस देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कैप्टन अमेरिका थीम का पॉप सॉकेट, और ब्लैक पैंथर थीम वाला फोन स्टैंड भी दिया जाएगा। 

OnePlus 10T Marvel Edition की कीमत ऊपर बताई गई वेबसाइट पर 55,999 रुपये मेंशन है। यह प्राइस इसके 16 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए बताया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा फोन में HDR 10+ का सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है जिसके साथ LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज है। यह एंड्रॉयड 12 आधारित ऑक्सीजन ओएस 12 के साथ आता है। 

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें रियर साइड में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है, और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन में 4800mAh बैटरी है जिसके साथ 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर  भी दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *