क्रिप्टोकरेंसीज के लिए स्पष्ट रूल्स बनाने की जरूरत: RBI

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स भी क्रिप्टो को लेकर आशंकाएं जता चुके हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का रुख भी इस मार्केट के खिलाफ रहा है। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज पर उपलब्ध डेटा भ्रामक है और इस मार्केट के लिए स्पष्ट रूल्स बनाने की जरूरत है। 

RBI के डिप्टी गवर्नर जनरल, T Rabi Sankar ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसीज क्या हैं और इनका क्या कार्य है इसे समझाने के लिए रूल्स बनाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि क्रिप्टोकरेंसीज पर उपलब्ध डेटा भ्रामक है। उनका कहना था कि इस मार्केट को प्रभावी तरीके से रेगुलेट करने की जरूरत है। Sankar ने बताया, “इस मार्केट का अधिक डेटा उपलब्ध नहीं है और जो भी डेटा उपलब्ध है वह भ्रामक है। पर्याप्त जानकारी नहीं होने पर रेगुलेशंस बनाने से गलत रास्ते पर जाने की आशंका है।” उनका कहना था कि क्रिप्टो को लेकर पर्याप्त, विश्वसनीय और निरंतर जानकारी की जरूरत है। 

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की एक कॉन्फ्रेंस में Sankar ने कहा कि IMF सहित इंटरनेशनल एजेंसियों को क्रिप्टो को रेगुलेट करने के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कुछ महीने पहले RBI ने क्रिप्टोकरेंसीज को एक ‘स्पष्ट खतरा’ करार देते हुए कहा था कि किसी चीज की वैल्यू अगर किसी एसेट के आधार के बिना केवल विश्वास पर बनी है तो वह केवल एक अच्छे नाम के साथ सट्टेबाजी है। क्रिप्टोकरेंसीज पर केंद्र सरकार एक कंसल्टेशन पेपर तैयार कर रही है। इसके लिए विभिन्न स्टेकहोल्डर्स और इंस्टीट्यूशंस से इनपुट लिए गए हैं। इनमें वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड IMF के इनपुट भी शामिल हैं। 

क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर RBI पहले भी आशंकाएं जता चुका है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट (FSR) में कहा था कि फाइनेंशियल सिस्टम के अधिक डिजिटलाइज्ड होने के साथ सायबर रिस्क भी बढ़ रहे हैं और इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उनका कहना था, “क्रिप्टोकरेंसीज एक स्पष्ट खतरा है। किसी भी चीज की वैल्यू अगर किसी एसेट के आधार के बिना केवल विश्वास पर होती है तो वह सट्टेबाजी है।” क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट से इस सेगमेंट की बहुत सी फर्मों की वित्तीय स्थिति कमजोर हो गई है और उन्हें छंटनी जैसे उपाय करने पड़ रहे हैं।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *