मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1) दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म को 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट के लिए राह देखने लगे हैं। पहले भाग की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे भाग पर काम करना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में भी एक फिल्म क्रिटिक ने खुलासा कर दिया है। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ (Ponniyin Selvan 2) के लिए इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट मिला है। 

मशहूर फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट के बारे में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है। रमेश बाला ने अपनी पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट अप्रैल महीने के लिए बताई है। पोस्ट में बाला ने लिखा है कि फिल्म के 28 अप्रैल 2023 को रिलीज किए जाने की उम्मीद है। PS 1 के दूसरे भाग की शूटिंग शुरू हो चुकी है, इस लिहाज से रमेश बाला का ये ट्वीट सही भी साबित हो सकता है, और फिल्म 2023 की दूसरी तिमाही में दर्शकों के लिए रिलीज की जा सकती है। 

हालांकि, पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट को लेकर फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम की ओर से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रमेशा बाला के इस ट्वीट के बाद फैंस में खुशी की लहर है, क्योंकि PS-1 बेहद सफल रही है। फिल्म ने 500 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर लिया है और अभी भी यह लगातार अपने कलेक्शन के आंकड़े बढ़ा रही है। इस फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया जा चुका है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। हालांकि, अभी तक फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज नहीं किया गया है। 

पिछले दिनों साउथ सिनेमा की फिल्मों ने जबरदस्त कारोबार किया है। इनमें आरआरआर, कांतारा, केजीएफ-2 जैसी मेगा फिल्में शामिल हैं जिन्होंने भारत सहित दुनियाभर में धूम मचाई हुई है। ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ में चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा, कार्थी और जयम रवि जैसे सुपरस्टार थे। फिल्म 200 करोड़ रुपये के लगभग बजट में बनी है। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म एक्शन से भरपूर और डायलॉग डिलीवरी जबरदस्त है। इसलिए फैंस अब इसके दूसरे पार्ट के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *