Kartik Aaryan की फिल्म Shehzada की एक टिकट खरीदने पर दूसरा मिलेगा फ्री! ये है ऑफर ...

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर इस वक्त काफी हाइप बना हुआ है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए एक बेहद रोचक खबर लेकर आए हैं। शहजादा में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। इन दोनों फेमस बॉलीवुड स्टार्स की जोड़ी आपका मनोरंजन इस मूवी में करती नजर आएगी। लेकिन फिलहाल फिल्म के लिए टीम ने एक खास अनाउंसमेंट की है जिसमें आप एक टिकट के साथ दूसरी मुफ्त पा सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए खबर को आगे भी पढ़ें। 
फिल्म शहजादा (Shehzada) सिनेमाघरों में कल यानि कि 17 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। जाने माने बॉलीवुड क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के लगभग कारोबार किया है।
इस हिसाब से फिल्म काफी ठंडी साबित हो सकती है। लेकिन एक अच्छी खबर ये है कि अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एक खास ऑफर टीम की ओर से निकाला गया है। टीम ने ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट BookMyShow के साथ भागीदारी की है। जिसके तहत फिल्म की टिकट बुकिंग पर आपको एक टिकट के साथ एक मुफ्त दिया जा रहा है। 
हालांकि कार्तिक आर्यन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसके बारे में जानकारी शेयर की है, जिसमें लिखा गया है कि एक के साथ एक टिकट मुफ्त का ऑफर केवल ओपनिंग डे लिए बताया गया है। लेकिन टिकट बुकिंग करते समय अगर आप प्रोमो कोड में Shehzada के साथ बुक करते हैं तो आपको बुकिंग पर 200 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है जो खबर लिखे जाने तक उपलब्ध दिखाया गया है। तो अगर आप इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं तो सस्ते में टिकट बुक करवा सकते हैं। 

शहजादा के डायरेक्टर रोहित धवन हैं। यह फिल्म तेलगू फिल्म अला वैकूंठापुरमुलू का हिंदी रीमेक है जिसमें अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। शहजादा को IMDb पर 9.5 रेटिंग मिली है जो कि काफी अच्छी रेटिंग मानी जाती है। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा इस फिल्म में मनीषा कोईराला, परेश रावल, सनी हिंदुजा, सचिन खेड़ेकर और रोनित रॉय भी हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया था।

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। साल 2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दमदार कमाई के साथ 185 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद उनकी फिल्म ‘फ्रेडी’ को ओटीटी प्लैटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई। हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed