BSNL के अगले चार वर्षों में प्रॉफिट में आने के आसार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में प्रॉफिट में आने की संभावना है। केंद्र सरकार ने BSNL के प्रदर्शन में सुधार के लिए कुछ उपाय किए हैं। पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच इसका घाटा 3,589 करोड़ रुपये का था। 

संचार राज्यमंत्री Devusinh Chauhan ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल से सितंबर की अवधि में BSNL का रेवेन्यू 9,366 करोड़ रुपये और खर्च 12,956 करोड़ रुपये का था। इसने 2021-22 में 6,982 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। चौहान ने कहा, “BSNL के फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में नेट प्रॉफिट हासिल करने की संभावना है।” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगभग चार वर्ष पहले BSNL और MTNL के लिए एक रिवाइवल पैकेज को स्वीकृति दी थी। इस पैकेज में BSNL की सर्विसेज को अपग्रेड करने के लिए नई कैपिटल लगाना, स्पेक्ट्रम एलोकेट करना, बैलेंस शीट में घाटे को कम करना और इसके साथ भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड को मर्ज कर कंपनी के फाइबर नेटवर्क को अपग्रेड करना जैसे उपाय शामिल हैं। 

BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में अपग्रेड करने की योजना है। कंपनी के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती। BSNL ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से 5G की टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट उपलब्ध कराने को कहा है। 

पिछले वर्ष टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि BSNL की इस सेक्टर को मजबूत करने में एक बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने बताया था, “टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टेक शुरू किया जाएगा। यह 4G टेक्नोलॉजी स्टैक है जिसे पांच से सात महीनों में 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। यह देश भर में लगभग 1.35 लाख टेलीकॉम टावर्स पर शुरू होगा।” उनका कहना था कि 5G नेटवर्क शुरू करने के बाद BSNL इस सेक्टर में एक बड़ी कंपनी बन जाएगी। देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed