19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 10R 5G! ऑफर जानकर रह जाएंगे हैरान

OnePlus 11R 5G को हाल ही में लॉन्च किया गया है। अगर आप इससे पहले वाना वर्जन यानी कि OnePlus 10R 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक किफायती ऑप्शन साबित हो सकता है। जी हां जो ग्राहक OnePlus 11R 5G को नहीं खरीद पा रहे हैं वह ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर OnePlus 10R 5G को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यहां हम आपको वनप्लस 10आर 5जी पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

OnePlus 10R 5G पर ऑफर

OnePlus 10R 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 10% डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी 38,999 रुपये है। अगर आप ईएमआई पर फोन खरीदना चाहते हैं तो सिर्फ 1,672 रुपये प्रति माह EMI पर अपना बना सकते हैं। वनप्लस का यह फोन भारत में बीते साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

बैंक ऑफर की बात की जाए तो Citi Bank या HSBC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 7.5 प्रतिशत (1500 रुपये तक) कैशबैक पा सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर
एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 18,050 रुपये तक बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,949 रुपये तक हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करता है। बैंक ऑफर का अधिकतम डिस्काउंट 1271 रुपये और एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम डिस्काउंट 18,050 रुपये मिलाने के बाद कुल बचत 19,321 रुपये हो जाएगी। 
 

OnePlus 10R 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2412 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा सेटअप के लिए OnePlus के इस 5G फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।  यह स्मार्टफोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,500mAh की बैटरी से लैस है।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *