1 साल तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, SMS और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन देता है ये Jio  प्लान! जानें कीमत

Reliance Jio के लेटेस्ट प्रीपेड प्लान्स में कंपनी ने कई तरह के बदलाव किए हैं। नए साल में कुछ प्लान्स में वैधता के दिन बढ़ाए गए हैं तो कुछ की कीमत में कटौती की गई है। Jio के साल भर की वैधता वाले प्लान भी अब अपडेट हो गए हैं। ऐसे में हम आपके लिए जियो का 365 दिनों की वैधता वाला अपडेटेड प्लान लेकर आए हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है और साथ में कई और बेनिफिट्स भी यह आपके लिए लेकर आता है। इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स जानने के लिए खबर को पूरी पढ़ें। 

Jio के इस प्लान में आपको पूरे 365 दिनों की वैधता मिलती है। यानि कि 1 साल तक आप मोबाइल नम्बर को रिचार्ज करने की चिंता छोड़ देंगे। यह प्लान डेली 2GB डेटा के साथ आता है। प्लान की कीमत 2879 रुपये है। वैधता पूरी होने तक इस कीमत में आपको पूरा 730GB डेटा मिल जाता है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी ये लेकर आता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। लेकिन यह भी अच्छी बात है कि इंटरनेट कनेक्शन फिर भी बना रहता है। इस जियो प्लान में रोज 100 SMS मिलते हैं। 

यह प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। 

आजकल ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। कई बार इस तरह की मंशा रखने वाले लोग आपके फोन से संवेदनशील जानकारी जैसे पिन कोड, पासवर्ड, ईमेल आदि की जानकारी चुरा सकते हैं। यह प्लान आपको सुरक्षा बेनिफिट भी देता है क्योंकि इसमें आपको JioSecurity ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है जो आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *