हजारीबाग : झारखंड में स्वामी विवेकानन्द के गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन एवं संदेशों पर आधारित एक अच्छी फिल्म तैयार की गई है।फिल्म का पटकथा श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों द्वारा लिखित पुस्तक श्री रामकृष्ण वचनामृत एवं श्री रामकृष्ण लीलाप्रसंग से तैयार की गई है।जिसका ट्रैलर और गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।फिल्म का ट्रैलर और म्यूजिक यूट्यूब के साथ – साथ फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया मंच पर रिलीज किया गया।जिसे अब तक काफी अच्छे व्यूज मिलें हैं और लगातार व्यूज बढ़ ही रहें हैं।
भारत जिस समय आध्यात्मिक और भौतिक पतन की गति में था, तब एक ऐसे संत का जन्म भारत की धरती पर होता है जो त्याग ,कठिन तपस्या और आध्यात्मिक साधना से वेद ज्ञान की उपलब्धि हासिल करते हैं और भारत की दिशा बदलकर महिमामय ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य अपने शिष्यों को आगे बढ़ाकर करते हैं। उनके संदेशों को स्वामी विवेकानंद अमेरिका के साथ साथ कई देशों तक पहुंचाने का कार्य करते हुए भारत की महिमा बढ़ाते हैं। फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण में इसी सत्य को दिखाने का कार्य किया गया है। फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक और निर्देशक बिमल कुमार मिश्र हैं।हजारीबाग के कलाकारों ने बहुत सुन्दर अभिनय किया है। इस फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं सुरेश वाडकर ने भी गाने गाए हैं।
अनूप जलोटा के गाए गीत को स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर VEC FILMS के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। झारखंड राज्य के लिए यह एक गौरव की बात है कि इस फिल्म की सूटिंग झारखंड में हुई है।झारखंड के कलाकारों में अमरकांत,चांदनी, श्रेष्ठा, चंचला राय, मुकेश राम प्रजापति, मनोज पांडेय, गजानंद पाठक, संजय तिवारी,अभ्यांश, सुहान, ने बहुत ही सुन्दर अभिनय किया है। फिल्म का संगीत अजय मिश्रा ने दिया है और छायांकन राहुल पाठक का है।वहीं फिल्म के पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *