देश के सभी राज्यों में जीकेसी की कमिटी गठित : राजीव रंजन प्रसाद

नयी दिल्ली/ पटना | वैश्विक स्तर पर कायस्थों के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिये प्रतिबद्ध ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने को लेकर बृहत पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने पर जोर देगा,जिसके तहत आगामी छह माह में पूरे देश में 20 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।


जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े सभी जोनल पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। वर्चुअल मीटिंग का संचालन डिजिटल-तकनीकी प्रकोष्ठ के ग्लोबल अध्यक्ष आनंद कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सभी लोगो ने ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए उनकी हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया। राजीव रंजन प्रसद ने बृहत स्तर पर पूरे देश भर में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया और सभी प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारियों को अगले छह माह के अंदर 20 लाख नये सदस्य बनाने का निर्देश दिया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सदस्यता अभियान बनाने में संगठन की ओर से युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हमारे सदस्यता अभियान के पहले चरण का है, जब यह पूरा हो जाएगा तो दूसरे चरण में इतनी ही संख्या में और सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश के करीब सभी राज्यों में जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी समिति का गठन कर दिया गया है और वहां जिला तथा प्रखंड स्तर पर कमेटियां गठित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर जीकेसी की सभी इकाई को विस्तार करने की जरूरत है। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी के लिेये रोडमैप तैयार है और सभी राज्यों को विशेष रुप से तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संतुलन के लिए जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन के मार्गदर्शन में समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से गो ग्रीन अभियान की शुरूआत की गयी है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा एवं उर्जा एवं जल संरक्षण पर विशेष बल दिया। हर प्रदेश इकाई में गो ग्रीन प्रभारी होंगे, जो पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करेंगे।गो ग्रीन मुहिम को विश्वभर में चलाये जाने की जरूरत है।उन्होंने ऊर्जा और जल संरक्षण पर भी काफी बल दिया और इसकी शुरुआत अपने घरों से करने के लिए प्रेरित किया। जल्दी ही जीकेसी ई वेस्ट मैनेजमेंट पर भी एक मुहिम चलाने जा रही है, जिसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, ऊर्जा एवं जल संरक्षण हमारा सामाजिक दायित्व है जिसका निर्वहन हम सब को करना चाहिए।

वर्चुअल मीटिंग में शामिल सभी लोगो ने ग्लोबल अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद जी का सहृदय आभार, धन्यवाद व्यक्त किया है। सभी ने एक स्वर में उनके कुशल नेतृत्व में विश्वास दिखाते हुए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के उद्घोषित सातों मूलाधार वचनों सेवा,सहयोग, संप्रेषण, सरलता, समन्वय, सकारात्मकता एवं संवेदनशीलता को अपने जीवन मे आत्मसात करने पर बल दिया। श्री राजीव रंजन प्रसाद जी द्वारा लिए गए संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए वचन भी दिया और कहा कि एक दिन ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस बुलंदियों को छुएगा और उसके सारथी के रूप में आप, आपके द्वारा प्रयास को दुनिया देखेगी। उसके लिए आपका साथ सहयोग मिलता रहेगा, इसी विश्वास के साथ ईश्वर से प्रार्थना है कि ईश्वर कायस्थ परिवार को सशक्त, सुदृढ़ बनाये। सबका साथ – सबका विश्वास और सबके विकास की चिंता ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस करेगा और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

गो ग्रीन मुहिम की राष्ट्रीय सह प्रभारी श्वेता सुमन ने गो ग्रीन क्लब बनाने का सुझाव दिया जुसमे जो बाहर के संगठन भी इस मुहिम से जुड़ेंगे जिन्हें ग्रीन अम्बेसडर का खिताब दिया जाएगा।इस क्लब के माध्यम से नई पीढ़ी के साथ स्कूल और विद्यालयों में निरंतर पर्यावरण संतुलन के लिए की जाएगी जिसकी शुरुआत आज से कर दी गयी

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed