महाराष्ट्र के संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद के नाम से जाना जाता था) में रविवार सुबह दस्ताना बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से छह श्रमिकों की मौत हो गई।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संभाजीनगर के वालुज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाई में रात एक बजे आग लग गई।
यूनिट की पहली मंजिल पर 13 कर्मचारी सो रहे थे। एक अधिकारी ने कहा, “जहां सात लोग टिन की छत तोड़कर आग से बचने में कामयाब रहे, वहीं छह श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई।”
अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े तीन बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृत श्रमिक के परिजन को ₹5 लाख मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया है कि श्री शिंदे ने अधिकारियों को मुआवजा राशि वितरित करने और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के चिकित्सा खर्च को भी वहन करने का निर्देश दिया है।
