पटना, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता वृजेन्द्र काला ने लिट्रा पब्लिक स्कूल के छात्रों को अभिनय के गुर सिखाये।
वृजेन्द्र काला ने राजधानी पटना के पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित लिट्रा पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शिरकत की। वृजेन्द्र काला ने छात्रों को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल कूद और सांस्कृतिक गतिविधि भी जरूरी है। कला के क्षेत्र में छात्रों के लिए अपार संभावनाएं हैं। किसी भी क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए जरूरी है कि हम कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ें। जब हम अपनी रुचि के अनुसार अपना रोजगार चुनते हैं तो उस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी छात्र के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को हिस्सा लेना चाहिए। अकादमिक शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को सह शैक्षिक प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी करना शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। इससे छात्रों में सामाजिकता, नेतृत्व गुण, सामाजिक उपयोगिता, सहनशीलता की भावनाएं विकसित होती हैं और बालक का सर्वांगीण विकास होता है।
लिट्रा पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ममता मेहरोत्रा ने कहा कि उनके स्कूल में सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां आयोजित की जाती है, जिससे सभी छात्र अपने देश समाज की संस्कृति को समझे और उसे जीवन में उतारने के लिए प्रेरित हो सके।सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से छात्रों को काफी लाभ मिलता है।सांस्कृतिक गतिविधि से बच्चों में संस्कृति के प्रति सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है, और बच्चों का सर्वागिण विकास होता है। शिक्षा संस्कारों के सृजन की आधारशिला होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम अभिव्यक्ति क्षमता के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी लेखक इसके लिए स्वयम जिम्मेदार होगा, संसथान में काम या सहयोग देने वाले लोगो पर ही मुकदमा दायर किया जा सकता है. कोर्ट के आदेश के बाद ही लेखक की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed