elon muskmoney for blue tick

Twitter पर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर जैसे लाखों फॉलोअर्स वाले एकाउंट्स पर लौटा ब्लू टिक

पैसा दीजिये नही तो छीन लेंगे ब्लू टिक चाहे आप कितने भी बड़े तुरम खान ही क्यों ना हो, मस्क गजब हैं यही बात इनको classless society की दौर में भी सामिल करता है, इस मेसेज से आप भले ही जो समझे हम समझते हैं मस्क यह कहना चाहते हैं की खेल के नियम सबके लिए बराबर है चाहे आप राजा है या रंक, Elon Musk

माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर वेरिफिकेशन की पहचान वाले ब्लू टिक को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में ट्विटर ने पेमेंट नहीं करने वाले यूजर्स के एकाउंट्स से ब्लू चेकमार्क हटा दिया था। इसके बाद लाखों फॉलोअर्स वाले कई सेलेब्रिटी के एकाउंट्स पर ब्लू टिक वापस दिखने लगा है।

भारत के बहुत से सेलेब्रिटीज और प्रमुख राजनेताओं के ट्विटर एकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया था। इनमें शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक शामिल थे। पिछले सप्ताह ट्विटर ने ऐसे एकाउंट्स से चेकमार्क हटाना शुरू किया था जिन्होंने सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान नहीं किया है। मशहूर क्रिकेटर्स विरोट कोहली और सचिन तेंदुलकर के ट्विटर हैंडल्स पर ब्लू टिक वापस दिख रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इन एकाउंट्स के लिए सब्सक्रिप्शन फीस का भुगतान किया गया है या नहीं। जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Omar Abdullah के ट्विटर हैंडल पर भी यह वेरिफिकेशन की निशानी वापस आ गई है।

इस बारे में अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, “ऐसा लगता है कि मैंने ट्विटर ब्लू के लिए भुगतान किया है और उन्हें वेरिफाई करने के लिए एक फोन नंबर दिया है लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया है।” उन्होंने इसे लेकर ट्विटर के चीफ Elon Musk से प्रश्न करते हुए कहा है, “मस्क क्या आप मेरे लिए भी भुगतान कर रहे हैं?” कुछ ऐसे अंतरराष्ट्रीय सेलेब्रिटीज के एकाउंट्स पर भी ब्लू टिक दोबारा दिख रहा है जिनका निधन हो चुका है। इनमें Chadwick Boseman, Kobe Bryant और Michael Jackson शामिल हैं। पिछले सप्ताह की शुरुआत में ट्विटर ने ऐसे एकाउंट्स से चेकमार्क हटाने की शुरुआत की थी, जिनके पास वर्षों से यह मौजूद था। इस चेकमार्क का मतलब था कि ट्विटर ने इसके यूजर की पहचान की पुष्टि की है।

हालांकि, कुछ सेलेब्रिटीज के ट्विटर एकाउंट्स पर ब्लू टिक वापस दिखने लगा था। इनमें अमेरिकी लेखक Stephen King, बास्केटबॉल प्लेयर LeBron James और एक्टर William Shatner शामिल थे। मस्क ने घोषणा की थी कि वह इन एकाउंट्स के लिए व्यक्तिगत तौर पर फीस का भुगतान करेंगे। पिछले वर्ष ट्विटर को मस्क के टेकओवर करने के बाद से इस कंपनी में बड़े बदलाव हुए हैं। बहुत से एडवर्टाइजर्स ने मस्क के फैसलों के विरोध में इस प्लेटफॉर्म से दूरी बना ली थी।

By Shubhendu Prakash

Shubhendu Prakash – Hindi Journalist, Author & Founder of Aware News 24 | Bihar News & Analysis Shubhendu Prakash एक प्रतिष्ठित हिंदी पत्रकार, लेखक और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो Aware News 24 नामक समाधान-मुखी (Solution-Oriented) न्यूज़ पोर्टल के संस्थापक और संचालक हैं। बिहार क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारिता, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक विश्लेषण के लिए उनका नाम विशेष रूप से जाना जाता है। Who is Shubhendu Prakash? शुभेंदु प्रकाश 2009 से सक्रिय पत्रकार हैं और बिहार के राजनीतिक, सामाजिक और तकनीकी विषयों पर गहन रिपोर्टिंग व विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे “Shubhendu ke Comments” नाम से प्रकाशित अपनी विश्लेषणात्मक टिप्पणियों के लिए भी लोकप्रिय हैं। Founder of Aware News 24 उन्होंने Aware News 24 को एक ऐसे प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया है जो स्थानीय मुद्दों, जनता की समस्याओं और समाधान-आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता देता है। इस पोर्टल के माध्यम से वे बिहार की राजनीति, समाज, प्रशासन, टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से जुड़े मुद्दों को सरल और तार्किक रूप में प्रस्तुत करते हैं। Editor – Maati Ki Pukar Magazine वे हिंदी मासिक पत्रिका माटी की पुकार के न्यूज़ एडिटर भी हैं, जिसमें ग्रामीण भारत, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण पत्रकारिता की जाती है। Professional Background 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों में कार्य 2012 से सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं में अनुभव 2020 के बाद पूर्णकालिक डिजिटल पत्रकारिता पर फोकस Key Expertise & Coverage Areas बिहार राजनीति (Bihar Politics) सामाजिक मुद्दे (Social Issues) लोकल जर्नलिज़्म (Local Journalism) टेक्नोलॉजी और डिजिटल मीडिया पब्लिक इंटरेस्ट जर्नलिज़्म Digital Presence शुभेंदु इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर सक्रिय हैं, जहाँ वे Aware News 24 की ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और जागरूकता-उन्मुख पत्रकारिता साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *