जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 30 सितम्बर ::

देश का अग्रणी युवा संगठन “आयुष्मान भारत फाउंडेशन” ने शनिवार को बिहार प्रदेश कार्यकारिणी को पुनर्गठित किया है। उक्त जानकारी “आयुष्मान भारत फाउंडेशन” के डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता दी।

उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के सूचना एवम जन सम्पर्क विभाग से सेवा निवृत्त, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवम जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा को आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता ने यह भी बताया कि बिहार प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अतिरिक्त बिहार प्रदेश प्रभारी सोनू कुमार सोनी बिहार प्रदेश युवा प्रभारी डॉ कुमार राज किरण, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला संघ) डॉ रोहिणी झा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण शेखर जायसवाल, बिहार प्रदेश संयोजक अवध बिहारी गिरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (शिक्षक संघ) प्रोफेसर अनिल कुमार, बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिन्हा एवम बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी (सोसल मीडिया) अरविन्द कुमार सिन्हा को दायित्व सौंपा गया है।

बिहार कार्यकारिणी गठन होने पर शिक्षक संघ अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नयी टीम पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एक नये बिश्वास के साथ नई कार्यकारिणी काम करेगी।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के संयोजक व बनारस हिन्दू बिश्वविद्यालय के डी एन ए बैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने सभी को बेहतर कार्य व समाज मे योगदान देने हेतु मंगलमय कामना व अपनी शुभकामनायें दी।

आयुष्मान भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान भारत फाउंडेशन वर्ष 2018 से लगातार समाज सेवा मे कार्यरत है। उन्होंने कहा कि आज हम सब अनेक सामाजिक कार्यों को कर रहे है हमारा ध्येय मानवता की सेवा को लगातार करते रहना है। इसी क्रम मे बिहार प्रदेश की नयी टीम की घोषणा हुई है । उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको पूर्ण बिश्वास है कि हम सब अपने समाज, जरूरतमंद व महिलाओं के लिए बेहतर कार्य करेंगे l
—————

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *