इस भारतीय फिल्म के कायल हुए Apple के CEO, iPhone 14 Pro से शूट हुई है पूरी फिल्म

Apple iPhone 14 लाइनअप के कई खास फीचर्स में से एक इसका खास कैमरा फीचर है, जिससे एक कुशल यूजर बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी कर सकता है। इसका सीधा उदाहरण विशाल भारद्वाज की लेटेस्ट शॉर्ट फिल्म ‘Fursat’ है, जिसे iPhone 14 Pro के जरिए शूट किया गया है। इस शॉर्ट फिल्म को YouTube पर उपलब्ध कराया गया है। फिल्म ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है, जिनमें से एक खुद iPhones की जन्मदाता Apple के CEO टिम कुक (Tim Cook) हैं। 

iPhone 14 Pro से शूट की गई शॉर्ट फिल्म ‘Fursat’ से Tim Cook इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने इसकी तारीफ करने के लिए Twitter पर एक पोस्ट शेयर किया है। करीब 30 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म की तारीफ करते हुए टिम कुक ने लिखा, (अनुवादित) “निर्देशक @VishalBhardwaj की इस खूबसूरत बॉलीवुड फिल्म को देखें जो यह बताती है कि अगर आप भविष्य में देख सकते हैं तो क्या हो सकता है। अविश्वसनीय सिनेमैटोग्राफी और कोरियोग्राफी, और सभी #ShotoniPhone।”
 

‘Fursat’ में ईशान खट्टर और वमिका गाबी लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार पर है जो अपने फ्यूचर को कंट्रोल करना चाहता है। और वह इसके लिए इस हद तक जाने के लिए तैयार है कि वर्तमान में जो सबसे कीमती चीज उसके पास है, वह उसे भी खोने के लिए तैयार है। 

टिम कुक के इस ट्वीट को ‘फुर्सत’ के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने भी शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, (अनुवादित) “मैं इस भारी प्रशंसा से बेहद खुश हूं। धन्यवाद @Apple इस अवसर के लिए!
 

फिल्म में ईशान खट्टर के किरदार का नाम निशांत है जिसे एक ऐसी प्राचीन चीज हाथ लग जाती है जिससे भविष्य देखा जा सकता है। इसका नाम दूरदर्शक है। दूरदर्शक उसे उसका आने वाला वक्त बताता है जिसको जानने के बाद निशांत इसमें बहुत ज्यादा रुचि लेने लगता है और वह इस बात को जानना चाहता है कि आखिर कौन से तकनीक से यह यंत्र भविष्य बता रहा है। इसी खोजबीन में वह अपने प्यार को भी खो देता है।

iPhone 14 Pro को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें दूसरी जेनरेशन का सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन देखने को मिलता है जिसकी मदद से यह बेहतरीन वीडियो कैप्चर कर सकता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। मेन लेंस के साथ यह 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर भी कैरी करता है और तीसरे सेंसर के तौर पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी इसमें दिया गया है।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *