Xiaomi का Redmi Smart TV शानदार डिजाइन, Fire OS 7 के साथ Amazon पर टीज़, इस दिन होगा लॉन्च

Xiaomi की ओर से इसकी सब ब्रैंड Redmi का नया स्मार्ट जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से स्मार्ट TV के लॉन्च की घोषणा कर दी है। इसका टीजर कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी कर दिया है। यह टीवी Amazon पर लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट की लिस्टिंग में टीवी के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस टीवी में कंपनी कौन से खास फीचर्स और डिजाइन पेश करने वाली है। 

Redmi का नया Smart TV कंपनी की ओर से 14 मार्च को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसे टीज कर दिया है। टीवी Amazon के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। स्मार्ट TV की Amazon लिस्टिंग में इसके स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। जिसके मुताबिक यह Fire OS 7 ऑपरेटेड टीवी होगा। टीवी में बेजल लेस डिजाइन होगा जिससे यह बेहद शानदार लुक के साथ आएगा। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट होगा। साथ ही डुअल बैंड वाइफाई, मीराकास्ट और एयरप्ले का सपोर्ट भी दिया जाएगा। 

 

कंपनी का ये पहला टीवी होगा जिसे Fire OS के साथ पेश किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने एमेजॉन के साथ भागीदारी की है। Xiaomi के टीवी इससे पहले Android TV OS के साथ लॉन्च किए जा रहे थे। कंपनी ने एमेजॉन के Fire OS के साथ पिछले साल टीवी लॉन्च की शुरुआत की थी जब ब्रैंड ने F2 Fire TV को 55 इंच तक साइज में लॉन्च किया था। ये टीवी 4K रेजॉल्यूशन के साथ-साथ HDR 10 सपोर्ट के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपोर्ट भी इनमें मिलता है।

Xiaomi F2 Fire TV एमेजॉन के फायर टीवी प्लेटफॉर्म पर रन करता है। इस मामले में Google TV अन्य प्रमुख प्रोपेरिएटी सॉल्यूशन में से एक है। इसे टीवी पर उपलब्ध सभी फीचर्स को लागू करने के लिए अमेजन अकाउंट की जरूरत नहीं है। यह Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है। Xiaomi F2 Fire TV मॉडल 2GB RAM और 16GB स्टोरेज से लैस हैं। टीवी की कैपेसिटी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंस्टॉल करने के लिए सही है और स्पेक्ट्रम के मामले में कम है। Xiaomi F2 सीरीज को भारत में Redmi ब्रैंडिंग के तहत लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *