12GB RAM के साथ Xiaomi CIVI 2 Hello Kitty लिमिटेड एडिशन लॉन्च, धूप में करेगा कमाल

टेक दिग्गज Xiaomi ने आज चीनी बाजार में Xiaomi CIVI 2 Hello Kitty Limited Editon को पेश किया है जो कि बाजार में मौजूद CIVI 2 का नया लिमिटेड वर्जन स्मार्टफोन है। Xiaomi CIVI 2 हैलो किट्टी लिमिटेड एडिशन कई शानदार फीचर्स के साथ आया है। फोन के रियर में एक फोटोक्रोमिक रियर पैनल दिया गया है जो कि सूर्य की रोशनी में आने पर अपना रंग बदलता है। जब भी सूर्य की रोशनी इसके रियर पैनल से टकराती है तो यह अलग रंग में बदल जाता है। इसके अलावा कंपनी ने इसके रियर पैनल को ज्यादा कस्टमाइज करते हुए हैलो किटी के कई डूडल प्रिंट किए हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi CIVI 2 Hello Kitty Limited Editon की कीमत

कीमत की बात करें तो Xiaomi CIVI 2 Hello Kitty Limited Editon के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2799 है। स्मार्टफोन देश में प्री-बुकिंग के लिए पहले से ही उपलब्ध है। ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए इसे बुक कर सकते हैं।

फोन पर हैलो किट्टी के प्रिंट डूडल के साथ फोटोक्रोमिक बैक अलग लुक प्रदान करता है। डूडल या अवतार आमतौर पर ग्रे कलर में होते हैं लेकिन सूर्य की रोशनी में आने पर यह लाल रंग में बदल जाते हैं। यह स्मार्टफोन एक यूनिक पैकेजिंग बॉक्स में आता है, जिस पर डूडल या हैलो किटी अवतार भी प्रिंट हैं। फोन में यूआई के अंदर थीम में भी हैलो किटी वाइब्स देने के लिए बदलाव हो सकते हैं।
 

Xiaomi CIVI 2 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi CIVI 2 में 6.55 इंच की OLED हाइपरबोलिक डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 58-डिग्री फ्लेक्सिबल स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है। फोन में एक बीस्पोक स्टेनलेस स्टील वीसी फ्लुइड कूलिंग चैंबर दिया गया है। प्रोसेसर के लिए यह फोन एक Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के लिए Xiaomi के इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 32MP का मुख्य कैमरा और 100° अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ 32MP का ड्यूल फ्रंट कैमरा है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *