Xiaomi 13 Pro को भारत में मिला जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी का खत्म हुआ स्टॉक

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के नए स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro की सोमवार को शुरुआती सेल में कस्टमर्स का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने बताया कि इस स्मार्टफोन का स्टॉक खत्म हो गया है। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसकी कितनी यूनिट्स बिकी हैं। Xiaomi 13 Pro को  mi.com, Mi Homes और Mi Studios के जरिए उपलब्ध कराया गया था। 

कस्टमर्स को यह स्मार्टफोन खरीदने का एक अन्य मौका जल्द मिलेगा। शाओमी ने इसकी अगली सेल 10 मार्च को करने की घोषणा की है। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि यह सेल केवल शाओमी की वेबसाइट्स और स्टोर्स तक सीमित होगी या इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। 

Xiaomi 13 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.73 इंच का 2K OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसकी 4,820mAh की बैटरी  120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC है। यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। 

Xiaomi 13 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन सिरेमिक व्हाइट और सिरेमिक ब्लैक जैसे दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। शाओमी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S1 Pro को इस वर्ष के MWC में Xiaomi 13 के स्मार्टफोन्स के साथ दुनिया भर में लॉन्च किया था। इस स्मार्टवॉच का डिजाइन ट्रेडिशनल मैकेनिकल वॉच के जैसा रखने की कोशिश हुई है। इसे कंपनी की प्रीमियम स्मार्टवॉच के तौर पर पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.47 इंच AMOLED डिस्प्ले और GPS के लिए सपोर्ट है। इसे पिछले वर्ष चीन में 1,499 युआन (लगभग 17,900 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसका इंटरनेशनल प्राइस कुछ अधिक 299 यूरो (26,200 रुपये) है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *