WhatsApp Valentine

WhatsApp Valentine’s Day Stickers Pack: व्हाट्सऐप हर बड़े उपलक्ष्य पर स्पेशल स्टिकर पैक रिलीज करता है। आज दुनिया वैलेंटाइन डे मना रही है और व्हाट्सऐप ने इस खास मौके पर एक खास स्टिकर पैक उपलब्ध कराया है, जिसे व्हाट्सऐप यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर इ्ंस्टॉल कर सकते हैं और अपने पार्टनर को भेज सकते हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि अपने फोन पर वैलेंटाइन डे स्टिकर (Valentine’s Day Stickers) कैसे प्राप्त करें, तो हमने आपके लिए आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड तैयार की है। Android और iOS दोनों मोबाइल फोन के लिए वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
 

एंड्रॉयड फोन पर वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति के चैट बॉक्स को खोलें, जिन्हें आप स्टिकर भेजना चाहते हैं। टेक्स्ट बॉक्स में मौजूद स्माइली (emoji) आइकन पर टैप करें।

इस पर टैप करने के बाद आपको नीचे GIF ऑप्शन के दाईं ओर स्टिकर आइकन दिखाई देगा।

जैसे ही आप आइकन पर क्लिक करते हैं, आपको आपके उपलब्ध सभी स्टिकर्स दिखाई देंगे।

यहां आपको नया वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक जोड़ना होगा, जिसके लिए आपको नीचे दाईं ओर एक ‘+’ बटन दिखाई देगा, आपको उस बटन पर टैप करना है। अब आपके पास सभी स्टिकर पैक है, लेकिन Valentine’s Day Stickers Pack के लिए आपको सबसे नीचे स्क्रॉल करना है और ‘Discover sticker apps’ पर टैप करना है। 

ऐसा करने से आप Google Play Store पर आ जाएंगे, जहां आपको सबसे ऊपर ‘Sticker.ly’ ऐप को इंस्टॉल करना है।

ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल होने के बाद आपको फिर इसे खोलना है और Google या Facebook अकाउंट के जरिए साइनअप या साइनइन करना है। अंदर आने के बाद आपको सबसे ऊपर कई Valentine’s Day स्टिकर पैक्स दिखाई देंगे। आपको अपना पसंदीदा वैलेंटाइन डे पैक चुनना है और पैक के नाम के पास मौजूद ‘Add’ बटन पर टैप करना है।

ऐसे करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इस पैक को अपने WhatsApp पर जोड़ना चाहते हैं, तो आपको एक बार फिर ‘Add’ पर टैप करना है। ऐसे करने से आपके व्हाट्सऐप के अंदर सभी स्टिकर पैक में एक यह नया पैक भी जुड़ जाएगा।
 

आईओएस पर वैलेंटाइन डे स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

iOS यूजर्स ऐप स्टोर से थर्ड-पार्टी WhatsApp Sticker ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें Sticker.ly, Sticker Maker + Stickers, Stickles और Wsticker for chat शामिल हैं। ये ऐप फ्री में उपलब्ध हैं और वेलेंटाइन थीम पर कई स्टिकर पैक से लैस हैं।

इसके अलावा, आप यह भी कर सकते हैं कि जब भी आपको वैलेंटाइन डे का स्टिकर मिले, उसे अपने ‘Favourite’ कलेक्शन में जोड़ें। इसके लिए स्टिकर पर देर तक प्रेस करें और स्टार ऑप्शन पर टैप करें।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *