4500mAh बैटरी, 8GB रैम, 64MP कैमरा के साथ रंग बदलने वाला फोन Vivo Y100 5G इस कीमत में होगा लॉन्च!

Vivo Y100 भारत में 16 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी हफ्ता भर पहले इसके अधिकारिक लॉन्च को टीज कर चुकी है। हालांकि फोन के कलर वेरिएंट्स और इसके कलर चेंजिंग फीचर के अलावा कंपनी ने इसके स्पेक्स को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। कंपनी का यह फोन कलर चेंजिंग पैनल के साथ आने वाला है जो कि इसके खास और अनोखे फीचर्स में से एक होगा। लेकिन लॉन्च के एक दिन पहले इसके प्राइस, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट अपडेट Vivo Y100 के बारे में क्या कहता है। 

Vivo की ओर से भारत में Vivo Y100 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन होगा जो कि कल यानि 16 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसके लॉन्च को इसकी भारतीय अधिकारिक वेबसाइट पर हफ्ते भर पहले ही टीज कर दिया था। यह फोन कलर चेंजिंग पैनल के साथ आने वाला है जो कि इसका अनोखा फीचर होगा।
 

फोन को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव खुलासा कर चुके हैं कि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होने वाली है। 

Vivo Y100 5G के स्पेसिफिकेशंस, प्राइस को लेकर टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने भी अब लेटेस्ट अपडेट दिया है जिसके मुताबिक, Vivo Y100 5G में 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन होगा और 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें 360Hz टच सैम्पलिंग रेट होगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 64MP का मेन सेंसर होगा जिसमें OIS सपोर्ट भी होगा। इसमें f/1.7 अपर्चर होगा। मेन कैमरा के साथ इसमें 2 और लेंस होंगे जिसमें 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला डेप्थ सेंसर होगा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो सेंसर होगा। 

सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें f/2.0 अपर्चर होगा। पावर के लिए इसमें 4500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ में 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट भी कंपनी देने वाली है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिए जाने की बात कही गई है। जहां तक इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात है, यह लेटेस्ट Android 13 आधारित Funtouch OS 13 वर्जन के साथ आने वाला है। फोन में Dimensity 9000 SoC दिया गया है जिसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला शुरुआती मॉडल देखने को मिल सकता है। फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *