50MP कैमरा, 12GB रैम, MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट के साथ Vivo X90, Vivo X90 Pro फोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo ने हाल ही में अपनी X90 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में कंपनी ने Vivo X90 और Vivo X90 Pro को लॉन्च किया है। हालांकि चीन में यह स्मार्टफोन सीरीज पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च की जा चुकी थी। Vivo X90 और Vivo X90 Pro में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। डिवाइसेज 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 
 

Vivo X90, Vivo X90 Pro की कीमत, उपलब्धता

Vivo X90 की कीमत MYR 3,699 (लगभग 71,600 रुपये) है जबकि  Vivo X90 Pro की कीमत MYR 4,999 (लगभग 96,800 रुपये) बताई गई है। स्मार्टफोन्स को सिंगल 12GB + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इनके कलर ऑप्शंस देखें तो Vivo X90 को ब्रीज ब्लू और एस्ट्रॉयड ब्लैक में पेश किया गया है जबकि Vivo X90 Pro लेजेंड ब्लैक में आता है। भारत में इनकी उपलब्धता के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। 
 

Vivo X90 के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X90 में डुअल नैनो सिम कनेक्टिविटी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है और टॉप पर Funtouch OS 13 की स्किन इसमें देखने को मिलती है। हैंडसेट 6.78 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले से लैस है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट की पावर के साथ आता है। जिसे 12जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। खास बात ये भी है कि इसमें वीवो की कस्टम V2 चिप का इस्तेमाल किया गया है जिससे कि बेहतर इमेज प्रोसेसिंग डिवाइस कर सके। 

कैमरा फ्रंट देखें तो डिवाइस में 50MP का मेन कैमरा है जो कि Sony IMX866 सेंसर है। साथ में 50MP पोर्ट्रेट कैमरा है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस इसमें दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 256 जीबी स्टोरेज को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G (SA/ NSA), 4G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, और USB Type-C का सपोर्ट है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। यह 4,810mAh बैटरी के साथ आता है और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर भी इसके साथ दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 164.10×74.44×8.48mm और वजन 200 ग्राम है। 
 

Vivo X90 Pro के स्पेसिफिकेशंस

Vivo X90 Pro में भी लगभग वही स्पेसिफिकेशंस हैं जो वनिला मॉडल में दिए गए हैं। डुअल नैनो सिम, एंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 के साथ यह फोन 6.78 इंच के कर्व्ड डिस्प्ले से लैस है। 12 जीबी रैम और MediaTek Dimensity 9200 चिपसेट के साथ फोन में कैमरा स्पेसिफिकेशंस कुछ बेहतर देखने को मिलते हैं। 

इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसमें Sony IMX989 सेंसर है। इसका अपर्चर f/1.75 है। साथ में 50 मेगापिक्सल का 50mm IMX758 सेंसर भी यह लेकर आता है। तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.45 है। फोन में 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। 

बेस मॉडल की तरह इसमें भी कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है। यह 4,870mAh बैटरी के साथ आता है और 120W फास्ट चार्जिंग फीचर भी इसके साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 164.07x 74.53×9.34mm और वजन 214.8 ग्राम है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *