भारत में मोबाइल, टैबलेट्स के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के पेश हुए स्टैंडर्ड्स

मोबाइल्स और वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के लिए केंद्र सरकार चार्जिंग पोर्ट के दो सामान्य प्रकार लागू करने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पेश किए हैं। कंज्यूमर्स के हित के साथ ही ई वेस्ट को कम करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार-विमर्श कर दो प्रकार के चार्जिंग पोर्ट को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है। 

इनमें से एक मोबाइल, स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए USB Type-C चार्जर और दूसरा वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए सामान्य चार्जर होगा। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी, Rohit Kumar Singh ने बताया, “पिछली मीटिंग में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और टैबलेट्स के लिए चार्जिंग पोर्ट के तौर पर USB Type–C को लागू करने पर सहमति बनी थी। BIS ने टाइप C चार्जर के लिए स्टैंडर्ड्स का नोटिफाई किए हैं।” उन्होंने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की ओर से वॉच जैसे वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के लिए सिंगल चार्जिंग पोर्ट पर स्टडी की जा रही है। इस बारे में रिपोर्ट मिलने के बाद इंडस्ट्री के साथ बातचीत की जाएगी। 

देश में दो प्रकार के चार्जिंग पोर्ट्स को अनिवार्य बनाए जाने के बारे में पूछने पर, उन्होंने कहा, “हमें यूरोपियन यूनियन की समयसीमा के अनुसार चलना होगा क्योंकि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर्स की ग्लोबल सप्लाई चेन है और वे केवल भारत में प्रोडक्ट्स की बिक्री नहीं करते।” EU ने हाल ही में एक कानून पास किया था, जिससे Apple की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। अपने प्रोडक्ट्स में लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करने वाली एपल को आने वाले समय में iPhones, iPads और अन्य डिवाइसेज में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB-C पोर्ट देना पड़ेगा। 

EU ने 2024 की शुरुआत से सभी मोबाइल डिवाइस, टैबलेट्स और कैमरा में स्टैंडर्ड पोर्ट के रूप में USB-C पोर्ट को चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए अनिवार्य कर दिया है। एक रिपोर्ट  में कहा गया था कि Apple आगामी iPhone 15 सीरीज में भी USB-C पोर्ट देने की तैयारी कर रही है। कंपनी लंबी अवधि से अपने प्रोडक्ट्स में लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल कर रही है। एपल के iPhones और AirPods भी USB-C पोर्ट की जगह लाइटनिंग पोर्ट के साथ आते हैं। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *