स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ भारत में लॉन्च हुई अपडेटेड Suzuki Gixxer और Gixxer 250 सीरीज, जानें कीमत

Suzuki Motorcycle India ने Gixxer लाइनअप को अपडेट किया है। टू-व्हीलर निर्माता ने इस लाइनअप को नई कलर स्कीम के साथ-साथ कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस बनाया है। Suzuki Gixxer मोटरसाइकिल लाइनअप में Gixxer, Gixxer SF, Gixxer 250 और Gixxer 250 SF मॉडल शामिल हैं, जो अब कुल 9 कलर ऑप्शन के साथ आएंगे। कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा, नई जिक्सर मोटरसाइकिलों में कनेक्टिविटी फीचर्स को भी जोड़ा गय है। Gixxer और Gixxer 250 सीरीज में Suzuki Ride Connect मिलेगा, जो ब्लूटूथ से लैस डिजिटल कंसोल के साथ आता है।

Suzuki Gixxer और Gixxer 250 सीरीज की कीमत अब 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जैसा की हमने बताया, नई लाइनअप में कुल 9 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें कम से कम तीन मैट वर्जन भी शामिल हैं। Gixxer SF 250 को मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू, मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2 और मैटेलिक सोनिक सिल्वर और मैटेलिक ट्राइटन ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Gixxer 250 मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू और मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। वहीं, Gixxer सीरीज मेटैलिक सोनिक सिल्वर, पर्ल ब्लेज ऑरेंज, मैटेलिक ट्राइटन ब्लू और ग्लास स्पार्कल ब्लैक जैसे रंगों में मिलेगी। नए जिक्सर मॉडल्स को तीन मैट वेरिएंट में भी पेश किया जा रहा है, जिन्हें मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू, मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू और मैटेलिक मैट ब्लैक कहा जाता है।

इसके अलावा, नई जिक्सर मोटरसाइकिलों में कनेक्टिविटी फीचर्स को भी अपडेट किया गया है। Gixxer 250 और Gixxer सीरीज को Suzuki Ride Connect फीचर मिला है, जो ब्लूटूथ सक्षम डिजिटल कंसोल के साथ आता है, जो एक स्मार्टफोन को मोटरसाइकिल के साथ सिंक करने में मदद करता है। ऐप टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस अलर्ट, WhatsApp अलर्ट डिस्प्ले और मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स की पेशकश करेगा।

इनके अलावा, इस फीचर के जरिए राइडर्स को डिस्प्ले पर स्पीड वार्निंग और फोन बैटरी लेवल आदि डिटेल्स भी दिखाई देगी। कंसोल Android और iOS स्मार्टफोन दोनों को सपोर्ट करेगा। 

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक सातोशी उचिदा ने कहा, “सुजुकी की नई जिक्सर सीरीज मोटरसाइकिलें अब सुजुकी राइड कनेक्ट से लैस होंगी और साथ ही समग्र सवारी अनुभव को और बेहतर बनाएंगी। इन मोटरसाइकिलों को मोटरसाइकिल के शौकीनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपडेट किया गया है।”

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *