Ola Electric के S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 12,000 रुपये तक डिस्काउंट

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में से एक Ola Electric ने अपने S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 12,000 रुपये तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। Ola S1 पर 10,000 रुपये और  Ola S1 Pro पर 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के सब्सक्रिप्शन प्लान Ola Care+ पर कस्टमर्स को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 

ये ऑफर्स केवल दो दिनों 18 और 19 फरवरी के लिए उपलब्ध हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है। Ola S1 का शुरुआती प्राइस 99,999 रुपये है। इसकी रेंज 121 किलोमीटर और टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह केवल 3.6 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। इसकी पीक पावर 8.5 kW की है। Ola S1 Pro का शुरुआती प्राइस लगभग 1.40 लाख रुपये है। यह 170 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसे चार्ज होने में लगभग 6.5 घंटे लगते हैं। यह 2.9 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें इको, नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हायपर जैसे ड्राइविंग मोड उपलब्ध हैं। 

हाल ही में कंपनी ने मार्च तक अपने एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की थी। ओला इलेक्ट्रिक ने शुरुआत में केवल D2C बिजनेस मॉडल के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री करने का फैसला किया था। पिछले वर्ष कंपनी ने एक्सपीरिएंस सेंटर्स खोलने की शुरुआत की थी। इनकी संख्या बढ़कर 200 से अधिक हो गई है। 

कंपनी ने बताया था, “ओला के एक्सपीरिएंस सेंटर्स को शुरुआत से सफलता मिली है। इसस हम कस्टमर्स के निकट पहुंचे हैं। इन एक्सपीरिएंस सेंटर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने के साथ ही इनकी सर्विस भी कराई जा सकती है। टियर तीन और चार शहरों में भी इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है।” ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि उसके कस्टमर्स में से लगभग 80 प्रतिशत किसी एक्सपीरिएंस सेंटर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए S1 और S1 Air के नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। ओला इलेक्ट्रिक अगले वर्ष की दूसरी तिमाही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइन को फाइनल किया जा रहा है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *