55 इंच तक 4K डिस्प्ले, 8GB रैम, Linux OS के साथ अमेरिकी ब्रैंड Westinghouse के स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत सिर्फ इतनी!

इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Westinghouse ने भारत की स्मार्ट टीवी मार्केट में एंट्री मारी है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में स्मार्ट टीवी की दो सीरीज के मॉडल्स लॉन्च किए हैं। सीरीज Pi और सीरीज Quantum में ये स्मार्ट टीवी लॉन्च किए गए हैं। Pi सीरीज में कंपनी ने 24 इंच स्मार्ट टीवी एचडी सपोर्ट और 40 इंच टीवी फुलएचडी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। जबकि Quantum सीरीज में ब्रैंड ने 55 इंच साइज में 4K अल्ट्रा एचडी टीवी लॉन्च किया है। इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 
 

Westinghouse Pi और Quantum स्मार्ट टीवी की कीमत, उपलब्धता

Westinghouse Pi सीरीज टीवी को कंपनी ने 24 और 40 इंच साइज में उतारा है। इस टीवी के 24 इंच मॉडल की कीमत 6,999 रुपये है जबकि 40 इंच फुलएचडी टीवी की कीमत 13,499 रुपये है। Westinghouse Quantum के 55 इंच अल्ट्रा एचडी टीवी की कीमत 29,999 रुपये बताई गई है। टीवी को 8 मार्च से Amazon से खरीदा जा सकेगा। 
 

Westinghouse Pi और Quantum स्मार्ट टीवी के फीचर्स

कंपनी की दोनों सीरीज के स्मार्ट टीवी में Linux OS दिया गया है। पी आई सीरीज में 512MB रैम और 4GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही मॉडल्स में यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं। साउंड आउटपुट के लिए Pi के 24 इंच मॉडल में 20W के स्पीकर्स मिलते हैं जबकि 40 इंच टीवी में 30W के स्पीकर्स दिए गए हैं। टीवी में Coaxial टेक्नोलॉजी आधारित डिजिटल ऑडियो आउटपुट दिया गया है। इनमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। टीवी पर गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से गेम प्ले सपोर्ट भी दिया गया है। 

Westinghouse TV Quantum 55 इंच मॉडल की बात करें तो टीवी में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है जो कि एक IPS पैनल है। इसमें 3840 x 2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह टीवी बेजल लैस डिजाइन के साथ आता है। टीवी में डिजिटल नॉइज फिल्टर फीचर भी दिया गया है। टीवी में 2 जीबी रैम और 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट्स और 2 यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं। कंपनी ने इन्हें एग्रेसिव प्राइसिंग पर लॉन्च किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *