Uber के बेड़े में शामिल होंगी 25,000 इलेक्ट्रिक सेडान, Tata Motors करेगी EV की सप्लाई

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने एनवायरमेंट फ्रेंडली ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी एक बड़ी डील की है। इसके तहत ऐप के जरिए कैब सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली Uber को 25,000 XPRES–T इलेक्ट्रिक व्हीकल की सप्लाई की जाएगी। इन इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल Uber अपनी प्रीमियम कैटेगरी की सर्विस में करेगी। XPRES–T की बैटरी 26 kWh और 25.5 kWh की है। इसे 0-80 प्रतिशत तक क्रमशः 59 मिनट और 110 मिनट में फास्ट चार्जिंग के इस्तेमाल से चार्ज किया जा सकता है। 

Uber के बेड़े में शामिल होने वाले इन EV का इस्तेमाल दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और बेंगलुरु में किया जाएगा। टाटा मोटर्स की ओर से कारों की सप्लाई इस महीने से शुरू की जाएगी। हालांकि, इस डील के साइज के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। XPRES–T का शुरुआती प्राइस 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसकी रेंज लगभग 315 किलोमीटर की है। इस पर 2.6 लाख रुपये की FAME सब्सिडी मिलती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Shailesh Chandra ने एक स्टेटमेंट में बताया, “देश में सस्टेनेबल मोबिलिटी बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुसार, Uber के साथ पार्टनरशिप कर हमें खुशी है। इससे फ्लीट सेगमेंट में हमारी पोजिशन और मजबूत होगी।” 

टाटा मोटर्स की EV की सेल्स में लंबी अवधि के बाद जनवरी में गिरावट आई है। कंपनी की EV की सेल्स पिछले महीने लगभग 17 प्रतिशत घटी है। इसके बावजूद इस मार्केट में 70 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी के साथ टाटा मोटर्स ने पहला स्थान बरकरार रखा है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, जनवरी में 3,346 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई। दिसंबर में यह आंकड़ा 3,739 यूनिट्स का था। इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स के साथ ही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की सेल्स भी घटी है, जबकि टू-व्हीलर सेगमेंट लगभग फ्लैट रहा है। टाटा मोटर्स की जनवरी में सेल्स लगभग 17 प्रतिशत कम होकर 2,426 यूनिट्स की रही। कंपनी की Nexon EV इस सेगमेंट में सबसे अधिक बिकती है। 

हाल ही में टाटा मोटर्स ने Nexon EV के प्राइस में कमी की है। कंपनी ने इसके Prime और Max वेरिएंट्स के सभी नौ मॉडल्स के प्राइस में 85,000 रुपये तक कटौती की है। Nexon EV Prime का शुरुआती प्राइस घटकर 14.49 लाख रुपये और Nexon EV Max का 16.49 लाख रुपये हो गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *