Thomson लाया भारत का सबसे सस्ता 40 इंच Smart TV, सिर्फ 13,499 रुपये में घर में आएगा सिनेमा जैसा फील

Thomson ने भारतीय बाजार में नई अल्फा सीरीज स्मार्ट टीवी को पेश किया है। मेक इन इंडिया के तहत कंपनी भारत का सबसे किफायती 40 इंच टीवी, 24 इंच मॉडल के साथ मार्च, 2023 में लेकर आई है। आपको बता दें कि कंपनी का 32 इंच मॉडल पहले से ही मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई अल्फा सीरीज के टीवी फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Saving Days सेल में उपलब्ध होंगे। यहां हम आपको कंपनी के नए स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Thomson Alpha सीरीज स्मार्ट टीवी की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Thomson Alpha सीरीज 24 इंच मॉडल की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं 32 इंच मॉडल की कीमत 7,999 रुपये है। और 40 इंच मॉडल की कीमत 13,499 रुपये है।

थॉमसन की अल्फा सीरीज काफी लोकप्रिय है और कंपनी ने स्मार्ट टीवी कैटेगरी में 24 इंच, 32 इंच और 40 इंच के इन नए मॉडल्स के साथ अपने पोर्टफोलियो में विस्तार किया है। इन में टीवी बेजेल लेस डिजाइन, मिराकास्ट, सराउंड साउंड, पिक्चर क्वालिटी, 30W साउंड आउटपुट, पावरफुल एमलॉजिक प्रोसेसर समेत काफी कुछ दिया गया है। अल्फा सीरीज के नए मॉडल सबसे किफायती स्मार्ट टीवी हैं।
 

Thomson Alpha 32 इंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Thomson Alpha 32 मॉडल में 32 इंच की HD Ready डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 16:09 है। यह डिस्प्ले 60 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्मार्ट फीचर्स के तहत यह टीवी Prime Video और Youtube का सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टीवी Linux पर काम करता है। यह टीवी 30W साउंड आउटपुट प्रदान करता है। यह स्मार्ट टीवी क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है।

Thomson ने टीवी के अलावा गर्मियों के सीजन के लिए एयर कूलर्स (Air Coolers) भी पेश किए हैं। ये नए Cool Pro Series Air कूलर्स बिक्री के लिए Flipkart पर 6 मार्च से उपलब्ध होंगे। थॉमसन इस गर्मी में 28 से 85 लीटर में उपलब्ध पर्सनल, विंडो और डेजर्ट कैटेगरी के एयर कूलर से अन्य कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए भी तैयार है। दमदार फीचर्स और स्मार्ट टेक्निक के साथ नए थॉमसन कूल प्रो सीरीज एयर-कूलर की कीमत 4999 रुपये से शुरू होगी।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *