The Marvels Release Date: फिल्म The Marvels  की नई रिलीज डेट घोषित, अब इस दिन होगी रिलीज!

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (MCU) की अपकमिंग मूवी ‘द मार्वेल्स’ (The Marvels) की रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है। फिल्म के बारे में इससे पहले कहा गया था कि यह 2023 की दूसरी छमाही के आसपास रिलीज की जा सकती है। लेकिन अब इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। द मार्वेल्स की रिलीज को आगे खिसका कर इसकी रिलीज डेट भी स्टूडियो की ओर से कंफर्म कर दी गई है। हम आपको बताते हैं कि फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है। 

मार्वल के फैंस को अब द मार्वेल्स के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित की गई है। यानि कि पहले जो फिल्म 2023 के मध्य में रिलीज होने जा रही थी, अब इसके लिए इंतजार को कई महीने बढ़ा दिया गया है। द मार्वेल्स अब नवंबर में रिलीज होने जा रही है। यानि कि फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब 4 महीने ज्यादा इंतजार करना होगा। फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही स्टूडियो ने इसका नया पोस्टर भी शेयर किया है। 

दरअसल मेकर्स ने सिंगापुर में पिछले साल कंटेंट शोकेस में घोषणा की थी फिल्म 28 जुलाई 2023 की रिलीज के लिए निर्धारित है। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को 10 नवंबर 2023 कर दिया गया है। मार्वल स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर में इसका कैप्शन लिखा (अनुवादित) ‘ऊंचा, आगे, तेज, साथ। देखिए, मार्वल स्टूडियोज की द मार्वल्स का नया पोस्टर। सिनेमाघरों में 10 नवंबर को।’

यह फिल्म कैप्टन मार्वेल के सीक्वल के तौर पर आ रही है। इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में ब्री लार्सन, इमान वेलानी और तेयोना पेरिस लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। साथ ही मूवी में सैमुएल एल जैकसन और पार्क सियो जून भी कैरेक्टर प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म को निया डकोस्टा ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले ‘कैप्टन मार्वल’ 2019 में आई थी, जिसमें ब्री लार्सन ने कैरल डैनवर उर्फ कैप्टन मार्वल की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी में दो आकाशगंगाओं की लड़ाई के बीच में धरती मुसीबत में पड़ जाती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *