विशालकाय ब्‍लैक होल ने बदली अपनी दिशा, अब पृथ्‍वी की ओर घूमा, क्‍या निगल जाएगा हमें?

ब्‍लैक होल (Black Hole) ऐसी पहेली हैं, जिन्‍हें सुलझाने में जुटे वैज्ञानिक उतना ही उलझ जाते हैं, जितना वह ब्‍लैक होल्‍स के बारे में जानते हैं। ब्‍लैक होल को आसान शब्‍दों में समझना हो, तो यह हमारे ब्रह्मांड में ऐसी जगहें हैं, जहां फ‍ि‍ज‍िक्‍स का कोई नियम काम नहीं करता। वहां सिर्फ गुरुत्वाकर्षण है और घना अंधेरा। ब्‍लैक होल्‍स का गुरुत्वाकर्षण इतना पावरफुल होता है, कि उसके असर से रोशनी भी नहीं बचती। जो भी चीज ब्‍लैक होल के अंदर जाती है, वह बाहर नहीं आ सकती। अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसे विशालकाय ब्‍लैक होल का पता लगाया है, जिसने अपनी दिशा बदल ली है और उसका डायरेक्‍शन पृथ्‍वी (Earth) की ओर है। 

रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के वैज्ञानिकों ने यह खोज की है। उन्‍होंने एक गैलेक्‍सी यानी आकाशंगा को पुनर्वर्गीकृत (reclassified) किया है, जो करीब 65 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। वैज्ञानिकों का कहना है कि PBC J2333.9-2343 नाम की आकाशगंगा के केंद्र में एक रिलेटिविस्टिक जेट यानी एक विशालकाय ब्‍लैकहोल है। साथ ही एक ब्‍लेजर भी है यानी एक्टिव गैलेक्टिक न्‍यूक्लियस। ब्‍लेजर को आप ऐसे भी समझ सकते हैं क‍ि ये बहुत ज्‍यादा ऊर्जा वाले ऑब्‍जेक्‍ट्स होते हैं।

वैज्ञानिकों ने जिस आकाशंगा को पुनर्वर्गीकृत किया है और जिसके केंद्र में एक विशाल ब्‍लैकहोल है, वह हमारी आकाशगंगा से लगभग 40 गुना बड़ी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि PBC J2333.9-2343 आकाशगंगा ने अपनी दिशा 90 डिग्री तक बदल ली है और अब सीधे पृथ्‍वी की ओर आ गई है। 

वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा को स्‍टडी किया, क्‍योंकि वह अजीब व्‍यवहार कर रही थी। वैज्ञानिकों को लग रहा था कि आकाशगंगा के ब्‍लैक होल ने अपने दिशा बदल ली है, लेकिन अपने अनुमान को निष्‍कर्ष तक पहुंचाने के लिए वैज्ञानिकों को कई ऑब्‍जर्वेशन करने पड़े। वैज्ञानिक यह नहीं जान पाए हैं कि आकाशगंगा के ब्‍लैक होल की दिशा में परिवर्तन क्‍यों हुआ है। इसका हमारी आकाशगंगा पर क्‍या असर होगा, यह भी नहीं पता चल पाया है। वैज्ञानिकों को लग रहा है कि दिशा बदलने वाली आकाशगंगा शायद किसी और आकाशगंगा से टकराई होगी, जिसके कारण उसकी दिशा बदल गई हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *