TAJ-Divided By Blood वेब सीरीज का लेटेस्ट वीडियो आउट, 1 दिन में मिले 15 लाख व्यूज

Taj Divided By Blood: Zee5 पर 3 मार्च को एक नई वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ रिलीज होने वाली है, जिसके ट्रेलर को कुछ हफ्तों पहले रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले Zee5 वेब सीरीज से संबंधित कई टीजर शेयर कर रहा है, जिसमें अलग-अलग किरदारों को दिखाया जा रहा है। बता दें कि इस सीरीज के साथ बॉलीवुड दिग्गज धर्मेंद्र भी अपना OTT डेब्यू करने वाले हैं। इसके अलावा, वेब सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, आशिम गुलाटी, ताहा शाह, शुभम कुमार मेहरा और साथ ही अदाकारा अदिति राव हैदरी भी शामिल हैं। लेटेस्ट वीडियो क्लिप अनारकली के रूप में अदिति राव हैदरी को दिखाता है।

Zee5 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर TAJ Divided By Blood का लेटेस्ट वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें वेब सीरीज की मुख्य अदाकारा अदिति राव हैदरी को उनके अनारकली रूप में देखा जा सकता है। इस वीडियो में अदिति राव ‘अनारकली’ के बारे में बोलती दिखाई दे रही रही हैं। वेब सीरीज में अदिति के लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है।
 

वीडियो क्लिप को 1 दिन के अंदर 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और खबर लिखते समय तक, 55 हजार से ज्यादा यूजर्स द्वारा इसे लाइक किया जा चुका था।

बता दें कि इस वेब सीरीज का स्क्रीनप्ले विलियम बोरथविक द्वारा किया गया है और इसे कॉन्टिलो डिजिटल द्वारा निर्मित किया गया है। शो को साइमन फैंटुजो ने लिखा है और इसके निर्देशक रोनाल्ड स्कैल्पेलो हैं। ‘ताज -डिवाइडेड बाय ब्लड’ मुगल साम्राज्य के भीतरी कामकाज और पवित्र भवनों में खेले गए उत्तराधिकार के नाटक का एक रहस्योद्घाटन है।

इस सीरीज में बादशाह अकबर के रूप में नसीरुद्दीन शाह, अनारकली के रूप में अदिति राव हैदरी, राजकुमार सलीम के रूप में आशिम गुलाटी, राजकुमार मुराद के रूप में ताहा शाह, राजकुमार दानियाल के रूप में शुभम कुमार मेहरा, रानी जोधा बाई के रूप में संध्या मृदुल, जरीना वहाब रानी सलीमा के रूप में, सौरासेनी मैत्रा मेहर उन निसा के रूप में, राहुल बोस मिर्जा हकीम के रूप में और धर्मेंद्र शेख सलीम चिश्ती के रूप में दिखाई देंगे।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed