Shehzada OTT Release: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ‘शहजादा’ (Shehzada) इस शुक्रवार रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन एडवांस बुकिंग फिलहाल थोड़ी धीमी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कार्तिक की फिल्म का Ant-Man and the Wasp: Quantumania फिल्म के साथ रिलीज होना इस स्लो एडवांस बुकिंग का कारण है। हालांकि, लेटेस्ट दावे से पता चलता है कि फिल्म अपने कुल बजट आधे से ज्यादा पहले ही कमा चुकी है। इसके अलावा, इस बात की जानकारी भी दी गई है कि फिल्म के OTT राइट्स Netflix को बेचे गए हैं।

ट्रेड एनालिस्ट Nishit Shaw के अनुसार, Shehzada का बजट 85 करोड़ है, जिसमें 65 करोड़ की प्रॉडक्शन कॉस्ट और 20 करोड़ की पब्लिसिटी/एडवरटाइजिंग कॉस्ट शामिल है। भले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग थोड़ी स्लो हो, लेकिन रिकवरी के मामले में फिल्म ने आधे से ज्यादा पैसा वसूल कर लिया गया है। शॉ ने बताया है कि फिल्म ने म्यूजिक राइट्स और सैटेलाइट राइट्स को साथ 10-10 करोड़ रुपये में बेचा गया है। 
 

इसके अलावा, OTT राइट्स कथित तौर पर Netflix को 40 करोड़ में बेचे गए हैं। विदेशी राइट्स की कीमत 5 करोड़ बताई गई है। ये सब कुल मिलाकर 65 करोड़ रुपये होता है, जिसका मतलब है कि फिल्म के बजट का 76% पहले ही वसूला जा चुका है।

शहजादा को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अल्लू अरविंद, एस राधा कृष्ण और अमन गिल ने बनाया है। पिछले साल अनीस बज्मी निर्देशित उनकी हिट फिल्म भूल भुलैया 2 (2022) के बाद से उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ कई फिल्में की हैं। कार्तिक को आखिरी बार रोमांटिक थ्रिलर फ्रेडी में अलाया एफ के साथ देखा गया था, जो ओटीटी रिलीज हुई थी।

कार्तिक आर्यन इस फिल्म के जरिए पहली बार एक्शन करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। साल 2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सफल सितारों में शामिल रहे हैं। उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में दमदार कमाई के साथ 185 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म Freddy में भी उनकी एक्टिंग की खूब सराहना हुई।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *