Shehzada Box Office Collection Day 2:

Kartik Aaryan और Kriti Sanon की फिल्म Shehzada को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म की कमाई 6 करोड़ के लगभग बताई गई थी जो कि ओपनिंग डे के लिहाज से इंडस्ट्री ट्रैकर्स द्वारा ठीकठाक कलेक्शन कहा गया था। फिल्म के लिए कल ओपनिंग वीकेंड का दूसरा दिन था। शुक्रवार को अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार को भी कलेक्शन की उतनी ही गति बनाए रखी है, ऐसा रिपोर्ट्स में सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं कि शहजादा का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा। 

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म शहजादा की रिलीज डेट 17 फरवरी 2023 है। फिल्म को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। आज यानि 19 फरवरी को इसकी रिलीज का पहला रविवार है। आज फिल्म के कलेक्शन में कुछ बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया था। बॉक्स ऑफिस बिजनेस की रिपोर्ट कहती है कि फिल्म ने दूसरे दिन यानि कि 18 फरवरी को भी उतना ही कलेक्शन किया है। यानि कि शनिवार को भी फिल्म ने 6 करोड़ के लगभग कमाए हैं। हालांकि फिल्म की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं कही जा सकती है। लेकिन दूसरे दिन भी कमाई को बरकरार रखना फिल्म के लिए अच्छा संकेत कहा गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड पर 20 करोड़ के कलेक्शन पर सिमट सकती है। वहीं, इसका कुल बजट 75 करोड़ बताया गया है। ओपनिंग डे पर फिल्म के लिए एक साथ एक टिकट फ्री ऑफर भी जारी किया गया था। लेकिन उसका भी कुछ खास फायदा फिल्म को नहीं मिल पाया। आज फिल्म का पहला रविवार है। छुट्टी वाले दिन सिनेमाघरों में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद ज्यादा मानी जाती है। ऐसे में आज इसके कलेक्शन में कुछ इजाफा होने की संभावना कही जा सकती है।

कार्तिक आर्यन की पिछली हिट फिल्म भूल भुलैया-2 थी जिसने 180 करोड़ के लगभग कलेक्शन कर ट्रेड पंडितों को हैरान कर दिया था। क्योंकि 2022 में बड़े से बड़े स्टार्स की फिल्में भी औंधे मुंह गिर रही थीं। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड को मंदी से उबारने का काम किया था। लेकिन उसके बाद उनकी फिल्म फ्रेडी आई जो कि एक ओटीटी रिलीज थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब शहजादा भी बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ठंडी ही साबित हो रही है। फिल्म को शाहरुख खान की पठान से भी तगड़ा कंपिटीशन मिल रहा है जो कि 1000 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है। फिल्म 2023 की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है। दूसरी तरफ शहजादा को Marvel स्टूडियो की Ant Man and the Wasp: Quantumania से भी तगड़ा कंपिटीशन मिल रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *