Selfie Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की

Selfie Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म सेल्फी की रिलीज का ये पहला वीकेंड है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म को राज मेहता ने निर्देशित किया है और यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। ओपनिंड डे पर फिल्म साधारण कलेक्शन जुटाने में भी कामयाब नहीं हो पाई। अक्षय कुमार के साथ ही फिल्म में इमरान हाशमी, नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी लीड रोल में हैं। आइए आपको बताते हैं कि सेल्फी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा कारोबार किया है। 

फिल्म सेल्फी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मूवी के लिए अच्छे संकेत लेकर नहीं आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन बेहद ठंडा कारोबार किया और यह भारत में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इंडस्ट्री ट्रैकर प्लेटफॉर्म sacnilk के मुताबिक, सेल्फी की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ रुपये के लगभग रही। सटीक आंकड़े में कहें तो फिल्म ने केवल 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब दूसरे दिन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सेल्फी की दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा जारी किया है। जिसके मुताबिक अक्षय कुमार, इमरान हाशमी स्टारर सेल्फी ने शनिवार को भी कुछ खास कमाल नहीं किया और फिल्म ने 3.5 करोड़ का कारोबार किया। 

हालांकि शुक्रवार के मुकाबले सेल्फी की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है। रिपोर्ट कहती है कि फिल्म ने ओपनिंग डे के मुकाबले शनिवार को 30% ज्यादा कारोबार किया है। लेकिन बड़े स्टार्स वाली कास्ट होने के चलते यह कमाई बहुत कम कही जा सकती है। फिल्म को जोरों शोरों से प्रोमोट भी किया गया था, लेकिन उसका असर सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि हाल में सेल्फी जितना प्रोमोशन किसी भी फिल्म को नहीं मिला था। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हो रही है। कुल कमाई की बात करें तो भारत में फिल्म अब तक केवल 6.05 करोड़ रुपये की कमा पाई है। 

‘सेल्‍फी’ की कहानी (story of film Selfie)
फिल्म में अक्षय कुमार (विजय कुमार) को एक सुपरस्टार दिखाया गया है और इमरान हाशमी (ओमप्रकाश अग्रवाल) को उनका बहुत बड़ा फैन दिखाया गया है। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में विजय कुमार एक बार भोपाल आता है। यहां पर शूटिंग के लिए विजय कुमार को अपना ड्राइविंग लाइसेंस जमा करवाना होता है लेकिन एन वक्त पर पता चलता है कि ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है। ऐसे में ओमप्रकाश उसकी मदद करता है और जल्द से दूसरा लाइसेंस बनवाता है। फिर विजय जब नया लाइसेंस लेने आरटीओ ऑफिस जाता है तो ओमप्रकाश की बेइज्जती करता है जिसके बाद ओमप्रकाश अब उसका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। 

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर ‘सेल्फी’ साउथ फिल्म की रीमेक है। यह फिल्म मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की ऑफिशिअल रीमेक है जिसे 2019 में रिलीज किया गया था। पिछले साल अक्षय कुमार की रिलीज हुई फिल्में ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षाबंधन’, ‘कठपुतली’, ‘राम सेतु’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाईं। अब सेल्फी के हालात भी वैसे ही नजर आ रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में पता चलेगा कि फिल्म अक्षय कुमार के लिए फायदे का सौदा साबित होती है या फिर उनके खाते में एक फ्लॉप फिल्म जुड़ने वाली है। अक्षय कुमार अब अपनी फिल्म Hera Pheri 3 को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की खबरें आ रही हैं। फिल्मी दुनिया के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed