Samsung Galaxy Tab S9 Series: जल्द लॉन्च होगी Samsung की फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज! डिटेल्स लीक

Samsung Galaxy Tab S8, Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra को भारत में पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब, एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग इस साल के अंत में Galaxy Tab S9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। अपकमिंग फ्लैगशिप टैबलेट लाइनअप में तीन मॉडल – Samsung Galaxy Tab S9, Tab S9+ और Tab S9 Ultra शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट में कथित डिवाइस के मॉडल नंबर का भी जिक्र है। तीनों मॉडल केवल वाई-फाई और 5G वेरिएंट में लॉन्च हो सकते हैं।

GalaxyClub (डच भाषा से अनुवादित) की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung इस साल की दूसरी छमाही में Galaxy Tab S9 सीरीज को पेश कर सकती है। लाइनअप में Galaxy Tab S9, Tab S9+ और Tab S9 Ultra मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, जो पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy Tab S8 सीरीज के अपग्रेड होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी टैब एस9 का मॉडल नंबर SM-X710 (वाई-फाई), SM-X716B (5G ग्लोबल) और SM-X718U (5G US) होगा। Galaxy S9+ मॉडल नंबर SM-X810 (वाई-फाई), SM-X816B (5G ग्लोबल) और SM-X818U (5G US) के साथ आ सकता है। वहीं, मॉडल नंबर SM-X910 (वाई-फाई), SM-X916B (5G ग्लोबल), और SM-X918U (5G US) के साथ Galaxy Tab S9 Ultra आ सकता है।

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज के लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, पिछली रिपोट्स इशारा कर चुकी हैं कि नए टैबलेट Android 13 पर बेस्ड One UI 5.1 पर चलेंगे और  Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करेंगे। इसके अलावा, ये IP67 रेटेड होंगे।

अभी तक मार्केट में Samsung की लेटेस्ट टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S8 सीरीज है, जिसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। Galaxy Tab S8 की कीमत 58,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 Ultra की कीमतें क्रमश: 74,999 रुपये और 1,08,999 रुपये से शुरू होती है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *