सिंगल चार्ज में 80km रेंज, 82km टॉप स्पीड के साथ RoadRunner Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी बराबर मांग है। इसलिए कंपनियां इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का प्रोडक्शन भी नई इनोवेशन के साथ कर रही हैं। इसी कड़ी में VoroMotors ने अपना नया ई-स्कूटर RoadRunner Pro पेश किया है। इसके नाम से पता चलता है कि कंपनी ने इसके पहले आए RoadRunner में अपग्रेड के साथ इसका प्रो वर्जन पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 82 किलोमीटर प्रतिघंटे की टॉप स्पीड दी गई है जो कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिहाज से काफी प्रभावित करने वाली है। यह सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की दूरी तक जा सकता है। इसकी कीमत और अन्य फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

RoadRunner Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, उपलब्धता

RoadRunner Pro को RoadRunner के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 2895 डॉलर (लगभग 2,40,000 रुपये) है। कंपनी के अनुसार, अब यह स्कूटर सेल के लिए उपलब्ध है। इसके कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

RoadRunner Pro की पावर, रेंज, फीचर्स

VoroMotors के रोडरनर प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2,000W की इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। इसमें ऑलव्हील ड्राइव मिलता है। इसके पहिए 14 इंच साइज के हैं। दोनों मोटर्स की पावर इस स्कूटर को 82 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड तक दौड़ा सकती हैं। ई-व्हीकल में डुअल पिस्टन हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें डुअल सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। फ्रंट में इसमें हाइड्रॉलिक सस्पेंशन फॉर्क दिया गया है और रियर में डुअल कॉइलओवर शॉक सस्पेंशन है। 

RoadRunner Pro सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर रेंज तक जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसकी क्लास के अन्य स्कूटर्स की तुलना में इसकी बैटरी सबसे ज्यादा कैपिसिटी की है। इसके मॉडर्न फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल कलर टीएफटी VoroMotors डिस्प्ले मिलता है। इसमें राइडर कई तरह की जानकारी जैसे बैटरी स्टेटस, स्पीड, टेम्परेचर, राइड मोड और दूसरे राइड पैरामीटर्स देख सकता है। यह 3.5 इंच साइज डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 14 इंच के टायर ट्यूबलेस हैं। इसकी सीट पहले वाले मॉडल की तुलना में बड़ी और आरामदायक बताई गई है। स्कूटर का वजन केवल 52 किलोग्राम है जो कि काफी हल्का है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *