River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर 120 Km की रेंज के साथ भारत में लॉन्च, 1,250 रुपये में करें बुक

River Indie Launched in India: बेंगलुरु स्थित ईवी स्टार्टअप River ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला मैक्सी इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 km की रियल वर्ल्ड रेंज देने का भी दावा करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 Kmph है। कीमत के हिसाब से River Indie की सीधी टक्कर भारत में मौजूद प्रीमियम स्कूटर्स Ola S1 Pro, TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगी। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी इस साल अगस्त से शुरू हो जाएगी।

River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 1,250 रुपये की टोकन राशि में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन – मानसून ब्लू, समर रेड और स्प्रिंग येलो में खरीदा जा सकता है। कंपनी स्कूटर और उसके बैटरी पैक पर पांच साल या 50,000 किमी तक की वारंटी देने का वादा कर रही है।

River Indie की डिलीवरी अगस्त 2023 में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल यह केवल बेंगलुरु में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि 2024 तक इसे 50 अन्य भारतीय शहरों में पेश किया जाएगा।

खासियतों की बात करें, तो River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और मिड-ड्राइव PMSM इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो मिलकर 9hp की पीक पावर जनरेट करते हैं। बैटरी पैक IP67 रेटेड है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर सिंगल चार्ज में 120 km की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 90 Kmph है। यह 3.9 सेकंड में शून्य से 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन राइडिंग मोड – इको, राइड और रश शामिल हैं। बैटरी पैक पांच घंटे में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक से लैस 14 इंच के अलॉय व्हील मिलता हैं। टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक डैम्पर्स के साथ कॉइल स्प्रिंग शामिल हैं। रिवर इंडी 165 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस से लैस है।

रिवर इंडी में 43 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और 12-लीटर लॉकेबल ग्लव बॉक्स स्टोरेज मिलता है। इसमें DRLs के साथ LED लाइट मिलती है, साथ ही यूएसबी चार्जर, क्लिप-ऑन हैंडलबार, 6-इंच मोनोक्रोम डिस्प्ले, रिवर्स असिस्ट आदि जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *