Airtel और Reliance Jio को सर्विस में तुरंत सुधार करने का मिला फरमान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने मंगलवार को अपने हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का दायरा 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी की 5G सर्विसेज 277 शहरों में उपलब्ध हो गई हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले वर्ष अक्टूबर से इन सर्विसेज की शुरुआत की थी। 

रिलायंस जियो ने अपना 5G नेटवर्क असम के बोंगाइगांव, उत्तरी लखीमपुर, शिवसागर, तिनसुकिया, बिहार के भागलपुर और कटिहार, गोवा के मारगुमगाव, दादर और नागर हवेली के दीव, गुजरात के गांधीधाम, झारखंड में बोकारो स्टील सिटी, देवघर, हजारीबाग, कर्नाटक में रायचुर, मध्य प्रदेश में सतना, महाराष्ट्र में इचलकरांजी और चंद्रपुर, मणिपुर में थोउबल और उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद, फैजाबाद और मुजफ्फरनगर में शुरू करने की जानकारी दी है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हमें 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 शहरों में 5G सर्विसेज की शुरुआत कर गर्व है।” उनका कहना था कि ये शहर पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। 

केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उनसे देश में 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की तैयारी करने के लिए कहा था। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। 

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने कॉल ड्रॉप जैसी शिकायतों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर टेलीकॉम कंपनियों को सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे से निपटने के लिए भी TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टूल का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। यह टूल गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटर्स की ओर से भेजे जाने वाले स्पैम को पकड़ने और ब्लॉक करने में प्रभावी है।। TRAI के अधिकारियों ने Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स के साथ पिछले सप्ताह हुई मीटिंग में सर्विस की क्वालिटी में समस्याओं, 5G सर्विस के लिए नॉर्म्स और स्पैम कॉल्स और मैसेज के मुद्दे की समीक्षा की थी। टेलीकॉम कंपनियों को बताया गया है कि सर्विस की क्वालिटी के मापदंडों के लिए कड़े नॉर्म्स बनाए जा रहे हैं। इस बारे में आगामी महीनों में TRAI की ओर से कंसल्टेशन की एक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *