Redmi 12C, Note 12 5G, Pro 5G और Pro+ 5G की कीमत, वेरिएंट और कलर ऑप्शन लीक

Redmi ग्लोबल मार्केट में नए एंट्री-लेवल और मिड-रेंज फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी Redmi Note 12 सीरीज, Redmi 12C और Redmi A2 को अलगे हफ्ते होने वाले MWC 2023 इवेंट के आसपास पेश कर सकती है। टिपस्टर स्नूपी टेक की एक नई लीक से इन सभी फोन के वेरिएंट, कीमत और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है। आइए Redmi की इन आगामी डिवाइसेज के बारे में जानते हैं।

Redmi A2
हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi A2 की कीमत जर्मनी में 97 यूरो होगी। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा। नई लीक के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि डिवाइस की कीमत यूरोप के कुछ हिस्सों में 112 यूरो होगी।

Redmi 12C
टिपस्टर ने खुलासा किया कि Redmi 12C तीन वेरिएंट में आएगा। 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 यूरो, 3GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 179 यूरो और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 199 यूरो होने की संभावना है। कलर ऑप्शन के लिए यह ग्रेफाइट, ग्रीन, ब्लू और पर्पल में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 12
लीक से पता चला है कि Redmi Note 12 4G और 5G वर्जन में आएगा। दोनों मॉडल 4GB RAMऔर 128GB स्टोरेज में आएंगे। कलर ऑप्श के लिए ये स्मार्टफोन्स ग्रीन, ग्रे और ब्लू जैसे शेड्स में मिलेंगे। Redmi Note 12 के 4G वेरिएंट की कीमत 279 यूरो होगी, जबकि 5G वेरिएंट की कीमत 299 यूरो होगी।

Redmi Note 12 Pro 5G, Note 12 Pro+ 5G
Redmi Note 12 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 399 यूरो होगी। वहीं Redmi Note 12 Pro+ 5G के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 499 यूरो होगी। ये दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *