Realme GT Neo 5 SE में होगा 64MP कैमरा, 1.5K फ्लेक्सिबल फ्लैट डिस्प्ले, Snapdragon 7 + Gen 1 प्रोसेसर!

Realme की ओर से हाल ही में Realme GT Neo 5 को लॉन्च किया गया था। चीन में लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन 240W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है जो कि इसका खास फीचर है। अब कंपनी Realme GT 3 को लॉन्च करने की तैयारी में है जिसे MWC 2023 में पेश किए जाने की बात सही जा रही है। लेकिन अगर आप Realme GT Neo 5 की बजाए इस फोन का एक सस्ता वर्जन चाहते थे तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। 

कंपनी Realme GT Neo 5 का सस्ता वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। कथित तौर पर रियलमी इसे Realme GT Neo 5 SE के नाम से लॉन्च कर सकती है जिसके कुछ डिटेल्स भी चीन की सोशल मीडिया साइट पर सामने आने की खबर है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने इसके डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन, डिजाइन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। टिप्स्टर के मुताबिक, Realme GT Neo 5 SE का डिजाइन रेगुलर Realme GT Neo के जैसा ही होगा। इसमें RGB LED लाइट्स वाला आकर्षण कंपनी हटा सकती है। साथ ही ट्रांसपेरेंट कवर भी इसमें देखने को नहीं मिलेगा। 

Realme GT Neo 5 SE में पंच होल कटआउट दिया जाएगा जो कि डिस्प्ले के सेंटर में मौजूद होगा। इस फोन में फ्लेक्सिबल फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। हालांकि रिजॉल्यूशन 1.5K ही रखा जा सकता है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आने की बात कही गई है जिसमें मेन सेंसर 64MP का ओमनीविजन कैमरा OV64M होगा। 

इसके अलावा एक महत्वपूर्ण जानकारी टिस्प्टर ने इसके प्रोसेसर के बारे में भी दी है। इसमें कहा गया है कि फोन Qualcomm Snapdragon 7 + Gen 1 के साथ आएगा। इससे पहले भी इसके प्रोसेसर के बारे में कई बार खुलासा हो चुका है। जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा भी कुछ दिनों पहले फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 1 होने की बात कह चुके हैं। हालांकि फोन के लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इस डिवाइस के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए आप विजिट करते रहें। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *