5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 33W फास्ट चार्जिंग वाला Realme C55, Helio G85 SoC के साथ इस बेंचमार्क साइट पर स्पॉट!

Realme का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme C55 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस फोन में ब्रैंड कुछ खास फीचर्स देने जा रही है जिसकी वजह से यह सुर्खियों में छाया हुआ है। फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। इससे पता चलता है कि इसका लॉन्च बहुत नजदीक है और फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी जल्द ही अधिकारिक घोषणा कर सकती है। फोन के बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं। डिवाइस को हाल ही में SIRIM सर्टिफिकेशन पर देखा गया है और इसे NBTC और BIS पर भी पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। अब इस डिवाइस के बारे में एक और अपडेट सामने आया है। ताजा अपडेट में क्या कुछ जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं। 

Realme C55 कंपनी की ओर से अगला बजट फोन होने वाला है जिसके बारे में एक लेटेस्ट अपडेट मिला है। फोन के प्रोसेसर के बारे में यह एक बड़ा अपडेट है। मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, Realme C55 को अब Geekbench पर स्पॉट किया गया है जिससे इसके प्रोसेसर के बारे में पता चलता है। फोन में MediaTek Helio G85 SoC को दिखाया गया है, जैसा कि लिस्टिंग से पता चलता है। यहां पर भी फोन का मॉडल नम्बर RMX3710 मेंशन किया गया है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। 

इसके प्रोसेसर का मॉडल नम्बर भी यहां मेंशन किया गया है जो कि MT6769V/CZ है। प्रोसेसर को 1.80GHz की न्यूनतम और 2.0GHz की अधिकतम फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है। यहां पर फोन में 8GB रैम का भी पता चलता है। साथ ही यह एंड्रॉयड 13 के साथ लिस्ट किया गया है। संभावना है कि इस पर Realme UI 4.0 स्किन देखने को मिल सकती है। सिंगल कोर टेस्ट में डिवाइस ने 376 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 1463 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
 

रियलमी सी55 में एक और स्पेशल फीचर होने की बात कही गई है। यह फोन Apple के डाइनेमिक आइलैंड जैसे कैप्सूल के साथ आने वाला है। इसके अलावा, इससे पहले आए लीक्स में सामने आया था कि फोन में 4880mAh बैटरी यानि कि 5000 एमएएच के साथ 33W फास्ट चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। RMX3710 मॉडल नम्बर के साथ हाल ही में इसे SIRIM सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है। Realme C33 की तरह ही यह फोन भी बजट रेंज में आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *