Ram Setu on OTT Release: अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ ऑनलाइन हुई रिलीज, इस ओटीटी प्लैटफॉर्म घर बैठे देखें फिल्म

Ram Setu on OTT Release:  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ‘राम सेतु’  25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। लेकिन जो उम्मीद इस फिल्म से की गई थी, उसके हिसाब से इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। अब फिल्म के मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। जिससे अक्षय के इस फिल्म के ऑनलाइन रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शक घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं।

फिल्म को 23 दिसंबर को अमेजन प्राइम रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि अक्षय और जैकलीन की ये फिल्म ‘राम सेतु’ पहले भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध थी। मगर इसे देखने के लिए दर्शकों को रेंट देना पड़ रहा था। मगर अब ये फिल्म फ्री में देखी जा सकती है। अक्षय ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। लगभग 150 करोड़ की लागत में बनी राम सेतु से सभी को काफी उम्मीदें थी। लेकिन खबरों की मानें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई भी नहीं की।

अक्टूबर में रिलीज इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले दिन 15 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर सब को हैरान कर दिया था। इसकी ओपनिंग को देखकर ये अंदाजा लगाया कि फिल्म काफी शानदार बिजनेस करेगी। लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई कम होती गई। जिसके बाद अपनी कमाई का ग्राफ लगातार गिरने के कारण ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। ऐसे में मेकर्स ओटीटी रिलीज से ‘राम सेतु’ के नुकसान को भरने की कोशिश कर रहे हैं।
 

 

खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। अब उनके आने वाली फिल्मों से ही उम्मीद की जा सकती है। वह जल्द ही फिल्म ओह माय गॉड 2, कैप्सूल गिल और सेल्फी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। उनके फैंस उनकी अगली रिलीज फिल्मों को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *