Paytm का रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में तेज ग्रोथ

पेमेंट सर्विसेज देने वाले ऐप Paytm की कंपनी One97 Communications का पिछली तिमाही में रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,062 करोड़ रुपये रहा। यह तिमाही आधार पर लगभग आठ प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी का कहना है कि इसके पीछे कंज्यूमर्स की संख्या और सब्सक्रिप्शन सर्विस लेने वाले मर्चेंट्स का बढ़ना एक बड़ा कारण है। इसके अलावा कंपनी के लोन डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी तेजी से ग्रोथ हो रही है।  

कंपनी का लोन डिस्ट्रीब्यूशन सहित फाइनेंशियल सर्विसेज से रेवेन्यू की कुल रेवेन्यू में हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 22 प्रतिशत की हो गई है। Paytm के फाउंडर और CEO, Vijay Shekhar Sharma ने कहा, “यह हमारी टीम की कड़ी मेहनत के कारण हुआ है। टीम को क्वालिटी वाले रेवेन्यू के साथ ग्रोथ बढ़ाने के लिए कहा गया था जिससे प्रॉफिट में बढ़ोतरी हो सके। हमने यह सभी कम्प्लायंस को पूरा करते हुए किया है।” 

एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी मार्च में एडजस्टेड EBITDA पर पॉजिटिव हो सकती है। One97 Communications ने बताया कि वह कॉस्ट को लेकर अनुशासन को बरकरार रखेगी। कंपनी ग्रोथ की संभावना वाले एरिया में इनवेस्टमेंट की योजना बना रही है। इनमें यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए मार्केटिंग शामिल है। Paytm के ऐप का इस्तेमाल करने वाले कंज्यूमर्स की संख्या बढ़ रही है। दिसंबर तिमाही में यह लगभग 8.5 करोड़ की थी। इसमें वार्षिक आधार पर लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर में समाप्त हुई तिमाही में पेटीएम के प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोसेस की गई ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू लगभग 3.46 लाख करोड़ रुपये की थी, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि है। 

पिछले वर्ष एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कुछ मर्चेंट्स के खिलाफ हो रही जांच को लेकर Paytm से जानकारी मांगी थी। ED ने One 97 Communications के कुछ परिसरों की तलाशी ली थी। इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि ED की इस तलाशी में किसी नई जानकारी की जांच नहीं की गई। ED ने कुछ मर्चेंट्स के बारे में विभिन्न पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से जानकारी मांगी है। प्रवक्ता ने कहा था, “हमने जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है।” पेटीएम ने बताया था कि ED ने उसकी या उसके ग्रुप की एंटिटीज से जुड़ी किसी मर्चेंट को ब्लॉक करने का निर्देश नहीं दिया है। चीन के अलीबाबा ग्रुप की वन 97 कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी है।  

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *